Janmashtami 2022: रात्रि 12 बजे शंख-घंटों की ध्वनि से गुंजायमान हुआ मथुरा-गोकुल का मंदिर परिसर

Saturday, Aug 20, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मथुरा ( कमलकान्त उपमन्यु): भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जन्माष्टमी के उत्सव की चहुंओर धूम रही। शुक्रवार सुबह से ही देश-विदेश से हजारों भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्य रात्रि का समय हुआ परिसर में शंखों की आवाज के साथ मंगल ध्वनि गूंजने लगी। घंटे-घडियाल, ढोल-नगाड़े, मंजीरे समवेत स्वर में बज उठे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

अपने आराध्य के जन्म के साझी बनने आए भक्त ठाकुरजी के दर्शनकर भाव विभोर हो गए। पहले महाभिषेक और उसके बाद कन्हैया की श्रृंगार आरती की गई। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज, गुरु शरणान्द महाराज आदि लोग मौजूद थे।

कन्हैया के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने दोपहर में भगवान की पूजा की। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुरजी का विधि-विधान से दूध से स्नान कराकर अभिषेक भी किया।

 

Niyati Bhandari

Advertising