Janmashtami 2022: इस दिन जरूर घर लाएं ये चीज़, रूके हुए कार्य होंगे पूरे

Tuesday, Aug 16, 2022 - 03:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार 19 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। ये पर्व न केवल देश में धूम धाम से मनाया जाता है बल्कि विदेशों में बाल गोपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान श्री कृष्ण की विधि वत पूजा तो की ही जाती है साथ ही साथ इन्हें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। कहा जाता है जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं जिसके परिणाम में जातक को अपने जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। तो आइए जानते हैं कि एक ऐसी चीज़ के बारे में जिन्हें जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण को अर्पित करना लाभदायक माना जाता है, तथा वास्तु शास्त्र में भी इसका जिक्र किया गया है। 

मोर पंख भगवान श्री कृष्ण की प्रिय चीजें में से एक माना जाता है। मान्यताएं प्रचलित हैं कि भगवान श्री कृष्ण सिर के मुकुट पर मोरपंख सजाते हैं जिस कारण धार्मिक दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन वास्तुशास्त्र में मोर पंख को अधिक महत्व प्रदान है। इस बारे में कम लोग ही जानते हैं। दरअसल कहा जाता है कि यह सकारात्मकता का प्रतीक होता है जिससे शरीर व स्वास्थ्य पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि कुछ लोग अपने घर में बच्चों के सर पर या फिर उनके बिस्तर के नीचे मोहर रखते हैं। वस्तुत: मोर ही अकेला ऐसा प्राणी है जो ब्रह्मचर्य को धारण करता है। कहा जाता है अतः प्रेम में ब्रह्मचर्य की महान मामलों को समाहित करने के प्रति रूप में मोर पंख को अपने सिर पर धारण करते हैं।

जानिए वास्तु शास्त्र में मोर पंख से जुड़े कौन-कौन से फायदे बताए गए हैं-

ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि मोर पंख सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधि है जिसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तथा ग्रह दोष से शांति मिलती है। तो वही यह भी कहा जाता है कि मोर पंख में सभी देवी देवताओं का वास होता है। अतः मोर पंख को घर में  रखने अच्छा माना जाता है, इसे वास्तु दोष के निवारण के रूप में भी रखा जाता है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मोर पंख को घर में लाने मात्र से वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान होता है साथ हीसाथ घर में पैदा वास्तु दोष स्वयं सही हो जाता है तथा सुख समृद्धि व धनसंपदा में बढोतरी होती है।

जिस किसी जातक को अपने जीवन के जरूरी कार्यों में रुकावट महसूस होने लगे तो अपने घर के पूजा स्थल में 5 मोर पंख रखने चाहिए तथा प्रति उसकी पूजा करनी चाहिए। तो वही 21 दिन तक मोर पंख को तिजोरी में या लॉकर में रखने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है व तमाम रुके हुए कार्य पूरे होने शुरू हो जाते हैं। 

वैवाहिक जीवन में प्यार व मिठास कम होने लगे तो बेडरूम में पूर्व या उत्तर दिशा में दो मोर पंखों को एक साथ दीवार पर लगाना चाहिए, इससे मैरिड जीवन से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है और रिश्तों में मिठास घुल जाती है।

उपरोक्त जानकारी के अतिरिक्त वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मोर पंख घर में रखने से विषैले जीव जंतुओं का घर में प्रवेश नहीं होता तथा घर व परिवार के सदस्यों के जीवन में पैदा नकारात्मकता दूर हो जाती है। 

 

Jyoti

Advertising