जन्माष्टमी Special: बालगोपाल को खुश करने का तरीका

Saturday, Sep 01, 2018 - 09:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बहुत विशेष पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस  दिन बालगोपाल की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो इस जन्माष्टमा पर आप भी पाना चाहते हैं कान्हा की अपार कृपा तो यहां हम आपको कुछ एेसे मंत्र बताने जा रहे हैं, जिनका जाप जन्माष्टमी के दिन करने से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। मान्यता है कि इन अद्भुत मंत्रों में एक अजीब प्रकार की शक्तियां हैं। इनके उच्चारण से व्यक्ति के सुख, सौभाग्य,समृद्धि, संपत्ति, सफलता और संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है। 

मूलमंत्र 
'कृं कृष्णाय नमः'
मान्यता के अनुसार इस मूल मंत्र का जाप सुबह स्नानादि के पश्चात 108 बार करना चाहिए। इसके निरंतर जाप से सभी बाधाएं और कष्ट खत्म हो जाते हैं।

महामंत्र
'ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा'
ज्योतिष के अनुसार इस मंत्र का पांच लाख जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। जिस व्यक्ति को यह मंत्र सिद्ध हो जाता है उसे सबकुछ प्राप्त हो जाता है।

'गोवल्लभाय स्वाहा'
इसके जाप से साधक को संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
 

'गोकुल नाथाय नमः'
जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं।

'क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः'
मान्यता है कि यह मंत्र श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।


'ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय'
इस मंत्र के प्रसन्न होकर कान्हा साधक की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Kundli Tv- बलराम जयंती पर ये उपाय बच्चे को बनाएगा Healthy !! (देखें Video)

Jyoti

Advertising