Janaki Jayanti: इस विधि से जीवन के बहुत सारे कष्ट होंगे नष्ट

Monday, Mar 04, 2024 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Janaki Jayanti 2024: रामायण में जितना गुणगान भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम होने का है। उतनी ही महत्ता माता जानकी की मानी जाती है। मां सीता के अपने पति के प्रति प्रेम और श्रद्धा  को तो पूरी दुनिया जानती है। आज फाल्गुण माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मां जानकी का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। आज ही के दिन विदेह देश के राजा जनक को महालक्ष्मी के अवतार वैदेही की प्राप्ति हुई थी। आज के दिन माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करने से अनके पुण्यों की प्राप्ति होती है। खास तौर पर महिलाएं आज के दिन मां जानकी के व्रत और पूजा करने से उनके सुहाग की आयु लंबी होती है। जो लड़कियां मनोवांछित वर चाहती हैं, उन्हें भी आज के दिन मां सीता से अपने इच्छित वर की कामना करते हुए इन उपायों का पालन करना चाहिए।

Janki Jayanti: आज का दिन है खास, साथी की मंगल कामना के लिए अवश्य करें ये काम

आज का पंचांग- 4 मार्च, 2024

Weekly numerology (4th-10th march): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

लव राशिफल 4 मार्च -  हमको हमी से चुरा लो दिल में कहीं तुम छुपा लो

आज का राशिफल 4 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (4th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Janaki Jayanti: सीताष्टमी पर पूरे विधि-विधान से करें पूजा, मिलेगा मां जानकी संग लक्ष्मी का आशीर्वाद


Sita Ashtami: माता सीता की स्तुति के साथ-साथ मां पार्वती और गणेश जी की भी पूजा अराधना करनी चाहिए। इससे आपके सभी काम सिद्ध होंगे। मां जानकी लक्ष्मी का अवतार हैं, इनकी पूजा, अराधना और व्रत-विधान करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य भरा रहता है।


Janaki Jayanti Upay: मां सीता और प्रभु श्रीराम के चित्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित करें। उन्हें धूप-दीप अर्पित करते हुए फलाहार रहने का संकल्प करें।
मन की कामना उनके समक्ष रखकर प्राार्थना करें। शाम के समय दूध से बने व्यजनों का भोग लगाएं।

आज के दिन पीले रंग का सिंदूर मां जनकी को चढ़ाने से पति की उम्र लंबी होती है। उनके मन में आपके प्रति प्यार और सम्मान बढ़ेगा।  

कुंवारी कन्या को आज के दिन मां सीता को सफेद फूलों का श्रृंगार और सुहाग की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। ऐसे करने से इच्छित वर की प्राप्ति होती है।


श्रीराम और मां सीता को चरण पादुकाएं चढ़ाने से आपके जीवन के बहुत सारे कष्ट नष्ट होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रीरामायण के 108 मनके का पाठ करें।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising