हिंदू धर्म सबसे पुराना, 1500 वर्ष पहले आए मुसलमान: आजाद

Friday, Aug 18, 2023 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू: (निश्चय): पूर्व मुख्यमंत्री व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने वीरवार को हिन्दू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। आजाद ने कहा कि हिन्दू धर्म सबसे पुराना धर्म है और सभी धर्म हिन्दू धर्म से आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सभी मुसलमान पहले हिन्दू ही थे। आजाद का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जो डोडा में आयोजित एक जनसभा का बताया जा रहा है। 

आजाद ने बयान में कहा कि पूरा भारत हिन्दू है। भारत में इस्लाम 1500 वर्ष पहले अस्तित्व में आया जबकि हिन्दू धर्म सबसे पुराना है। 10 से 15 मुगल सेना के सैनिक भारत आए थे, जो मुसलमान थे। 600 वर्ष पहले कश्मीर में कोई मुसलमान नहीं था वहां सभी कश्मीरी पंडित थे। भारत में कोई बाहरी नहीं है, सब हिन्दू थे जो बाद में धर्मांतरित हो गए। उन्होंने कहा कि राजनीति का धर्म से कोई सरोकार नहीं है। राजनीति में धर्म का सहारा लेने वाले लोग कमजोर होते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising