International women's day 2019ः महिलाओं को स्पेशल फील करवाने के लिए इस तरह सजाएं अपना घर

Friday, Mar 08, 2019 - 01:32 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
घर की साज-सजावट करना किसे नहीं पसंद होता और आज के समय में तो कोई भी दिन या त्यौहार आए तो हर कोई अपने घर को उसी हिसाब से सजाना पसंद करता है। आज 08 मार्च 2019 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन है। तो आज के दिन हर महिला अपने घर की साज सजावट को लेकर विशेष ध्यान देगी। कहते हैं कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है वह घर खुद अपने आप में ही सुदंर लगने लगता है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने इस दिन को ओर भी खास बना सकते हैं। तो अगर आप भी अपनी घर की औरतों को खुश करना चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं। 

वास्तु के अनुसार पूरे घर को सजाने के लिए पिंक कलर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। गुलाबी रंग की लाइट लगाने से घर में चार चांद लग जाएंगे।

अपने घर की महिला फिर वो चाहे आपकी मां, बहन या पत्नी हो उसे गुलाबी रंग के फूल भेंट करें और उन्हें स्पेशल फील करवाएं। 

घर की महिलाओं के पसंद की ही चीज़ें घर में सजाएं। जैसे उनके पसंद की पेंटिंग या कोई तस्वीर जो उन्हें अच्छी लगती हो, वही घर में सजाएं। 

डाइनिंग टेबल खाना सर्व करने के लिए एक्सपेंडेबल टेबल का विकल्प चुनें और उसे घर की उत्तर दिशा में ही रखें व लाल या हल्के गुलाबी रंग से सजाएं। 

अपनी पत्नी को खुश करने के लिए बेडरूम की चादर या तकिया गुलाबी रंग का ही होना चाहिए। अगर ऐसा न हो पाए तो गुलाबी रंग की लाइट लगाएं।

खास मौके पर बेडशीट और पिलो कवर बदलें और इस दिन को ओर भी खास बनाएं। 

घर की औरतों को महिला दिवस पर कहीं बाहर घुमाने का प्लान बनाएं और उन्हें सरप्राइज दें। 
ज्योतिष के अनुसार SIM खरीदते समय रखें इन बातों का ख़ास ध्यान(video)
 

Lata

Advertising