International Mahashivaratri Festival: अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न

Sunday, Feb 26, 2023 - 11:28 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मंडी (अनिल): अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शनिवार को श्रीराज माधव राय की अंतिम जलेब निकलने और वापस अपने मंदिर लौटने के साथ ही स पन्न हो गया। इस दौरान 12 घाटियों और गढ़ों से आए देवी-देवताओं ने जलेब में शिरकत कर प्राचीन पर परा का निर्वहन किया। बता दें कि समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्होंने देव माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर पड्डल मैदान तक निकाली गई श्रीराज माधव राय की शोभायात्रा (जलेब) में भी भाग लिया। इससे पहले उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पड्डल मैदान में मुख्यअतिथि जगत सिंह नेगी ने कहा कि मंडी महाशिवरात्रि ने पूरे विश्व में आध्यात्मिक प्रेरणा पुंज के रूप में अलग पहचान कायम की है। 

उच्च परंपराओं को संजोए महाशिवरात्रि महोत्सव समृद्धि, भाईचारा एवं प्रेमभाव को भी दर्शाता है। मंडी हिमाचल प्रदेश के प्राचीनतम शहरों में से एक है जो विशेष तौर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान रखता है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

 

Niyati Bhandari

Advertising