International Gita Festival: ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य के बाद अब केंद्रीय संसद में सुशोभित हुई गीता

Saturday, Apr 29, 2023 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कैनबरा (राजन सपड़ा): अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलिया की केंद्रीय संसद में श्रीमद् भगवद गीता गर्व व सम्मान से विराजित कर दी गई। वृंदावन रमन रेती से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर विशेष रूप से पधारे कार्ष्णि स्वामी गुरु शरणानंद महाराज व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में गृहमंत्री अनिल विज की उपस्थिति एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वावधान में ऑस्ट्रेलिया सरकार के चीफ व्हिप डेविड स्मिथ ने आस्ट्रेलिया संसद में उपस्थित सैकड़ों भारतीयों एवं एन.आर.आई. के बीच श्रीमद् भगवद गीता को बड़े भाव एवं सम्मान से स्वीकार किया। इससे कुछ दिन पूर्व ही आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की संसद में श्रीमद् भगवद गीता विराजित की गई।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

कार्षणि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज, गृहमंत्री अनिल विज एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के साथ मंच पर विराजित ऑस्ट्रेलिया में भारत के राजदूत मनप्रीत वोहरा आदि गण्यमान्यों की उपस्थिति में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के चीफ व्हिप डेविड स्मिथ को जब श्रीमद् भगवद गीता भेंट की तो सभागार का वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरी तरह से गीतामय हो गया। 

कार्यक्रम में गण्यमान्यों के संबोधन के उपरांत मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र में आयोजित किए गए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। तत्पश्चात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन भी सुना गया। महोत्सव में श्रीलंका, भूटान, नेपाल, म्यांमार, इंडोनेशिया, मलेशिया एवं मॉरीशस आदि देशों के राजदूत भी सम्मिलित हुए।

 


 

Niyati Bhandari

Advertising