इन बातों को न करें नजरअंदाज, करना पड़ सकता हैं आर्थिक तंगी का सामना

Sunday, Jan 08, 2017 - 12:38 PM (IST)

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है फिर भी उसे आर्थिक परेशानी का सामाना करना पड़ता है। कोई भी नहीं चाहता कि उसे धन संबंधी परेशानी झेलनी पड़े। हमारे दैनिक जीवन में कुछ बातें होती हैं जिन को नजरअंदाज करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी देखनी पड़ती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने से नुक्सान से बचा जा सकता है। 

 

* हाथ या जेब से पैसे गिर जाएं तो उसे उठाकर रख लें। इससे लाभ की प्राप्ति होती है। यदि नीचे गिरे पैसे नहीं उठाएंगे तो नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। 

 

* सुबह-सुबह द्वार पर कोई भिखारी आए तो उसे खाली हाथ न जाने दें। उसे कुछ न कुछ अवश्य देकर भेजें।

 

* अचानक बाई आंख फड़कने लगे तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि कुछ बुरा घटित न हों। 

 

* घर से निकलते समय कोई छींक दें तो रुक कर पानी पीना चाहिए। उसके बाद काम पर जाना चाहिए। ऐसा न करने से नुक्सान का सामना करना पड़ता है। 

Advertising