कलियुग में मोक्ष की प्राप्ति के लिए करेें ये कार्य

Sunday, Nov 06, 2016 - 03:09 PM (IST)

वैदिक संस्कृति की परिकल्पना आज से हजारों वर्षो पूर्व वैदिक ऋषियों द्वारा की गई थी जिनका सृष्टिकर्ता के साथ सीधा संपर्क थाl महर्षि वेद व्यास जी ने समाज में होने वाले अपकर्ष और संस्कृति पर आने वाले संकट का पूर्वानुमान लगाते हुए वेदों के ज्ञान को पुराणों के माध्यम से हमें 5000 वर्षो पूर्व लिखित रूप में दियाl इन सब पुराणों में ,श्रीमद देवीभागवत में विभिन्न युगों-सतयुग त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलियुग की विस्तार से व्याख्या की गई हैl 

 

इस लेख के अनुसार जो मनुष्य धर्म का पालन करते हैं वे सतयुग में जन्म लेते हैं। जिन मनुष्यों की प्रीति धर्म और अर्थ (भौतिक  सम्पन्नता ) दोनों में है वे त्रेतायुग में जन्म लेते हैl जो धर्म, अर्थ और काम (इच्छाएं) तीनों में प्रीती रखते हैं वे द्वापर में जन्म लेते है तथा जो सिर्फ अर्थ और काम में लिप्त होते है वे कलियुग में जन्म लेते हैंl अतः सतयुग में योग-‘ज्ञान’ था, त्रेता में ध्यान के माध्यम से ‘ज्ञान’ प्राप्त हुआl द्वापरयुग में कर्म प्रधान हुआ और श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से निष्काम कर्म सिखाया-प्रत्येक प्राणी की सहायता अनासक्त होकर करना। वर्तमान कलियुग का योग-सेवा है क्योंकि कर्म प्रधान है इसलिए जब हम सेवा करते हैं तो हमारे कर्म स्वतः ही सुधारते हैंl कर्म वह नहीं है की दूसरे के बारे में अच्छा विचार किया और फिर अपने भोगों में लिप्त हो गएl यह एक कृत्य है जोकि या तो सकारात्मक या फिर नकारात्मक हो सकता हैl

 

जब आप दुसरो की सहायता करके अपने कर्म सुधारते हैं तब आप ध्यान के लिए योग्य बनते है और जब ध्यान होगा तब ही ज्ञान मिलेगा। जब ज्ञान मिलेगा तब आप मोक्ष प्राप्ति के योग्य बनेंगे। यदि हम अच्छे कर्म करते हैं तभी ध्यान कर पाते है और ध्यान के द्वारा ही ज्ञान की प्राप्ति होगी। जब मैं इतने सारे अपराध होते देखता हूं जानवरो को प्रताड़ित किया जा रहा है और प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट किया जा रहा हैl मेरे मनन में कोई शंका नहीं रहती की हम कलियुग के अंत के समीप हैं और कलियुग में मोक्ष का मार्ग केवल सेवा है-दुर्बल की रक्षा और सकुशल व्यस्था सेवा दो प्रकार की होती हैl पहला जैसा आपको अच्छा लगता है वैसा करे, यह मार्ग आपको सिद्धियां धन दौलत और यश देगाl दूसरा सेवा मार्ग वो जोकि आपके गुरु द्वारा दिखाया गया  हैl यदि आप इस मार्ग पर चलते हैं तो आपको मोक्ष प्राप्त होता हैl 

 

ध्यान रहे की चारों गुरू युगों में कलियुग सबसे भौतिकवादी है परंतु इस युग में मोक्ष प्राप्त करना सबसे आसान हैl गुरु के वाक्य के अनुसार यदि आप छोटा सा सेवा और दान का कृत्य भी करते है तो उसका फल बहुरूपता में मिलता हैl सनातन क्रिया का नियमित अभ्यास गुरु तत्त्व के साथ संपर्क प्रत्यास्थापित करता है और आपको गुरु द्वारा बनाए मार्ग पर चलने में सक्षम करता हैl

 

योगी अश्विनी जी
www.dhyanfoundation.com

Advertising