Inspirational Story: दूसरों को खुश करने के लिए करें ये काम, पाएं मनचाहा इनाम

Saturday, Jun 03, 2023 - 10:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: किसी राज्य में एक राजा था जिसकी केवल एक टांग और एक आंख थी। उस राज्य में सभी लोग खुशहाल थे क्योंकि राजा बहुत बुद्धिमान और प्रतापी था। एक बार राजा को विचार आया कि क्यों न खुद की एक तस्वीर बनवाई जाए। फिर क्या था, देश-विदेशों से चित्रकारों को बुलवाया गया और एक से एक बड़े चित्रकार राजा के दरबार में आए। राजा ने उन सभी से आग्रह किया कि वे उसकी एक बहुत सुन्दर तस्वीर बनाएं जो राजमहल में लगाई जाएगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सारे चित्रकार सोचने लगे कि राजा तो पहले से ही दिव्यांग है फिर उसकी तस्वीर को बहुत सुन्दर कैसे बनाया जा सकता है, यह तो संभव ही नहीं है और अगर तस्वीर सुन्दर नहीं बनी तो राजा गुस्सा होकर दंड देगा। यही सोचकर बहुत सारे चित्रकारों ने राजा की तस्वीर बनाने से मना कर दिया। तभी पीछे से एक चित्रकार ने अपना हाथ खड़ा किया और बोला कि मैं आपकी बहुत सुन्दर तस्वीर बनाऊंगा जो आपको जरूर पसंद आएगी। वह चित्रकार राजा की आज्ञा लेकर तस्वीर बनाने में जुट गया। कई दिन बाद उसने एक तस्वीर तैयार की जिसे देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ और सारे चित्रकारों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।

उस चित्रकार ने एक ऐसी तस्वीर बनाई जिसमें राजा एक टांग को मोड़ कर जमीन पर बैठा है और एक आंख बंद करके अपने शिकार पर निशाना लगा रहा है। राजा यह देखकर बहुत प्रसन्न हुआ कि उस चित्रकार ने राजा की कमजोरियों को छिपाकर कितनी चतुराई से एक सुन्दर तस्वीर बनाई है। राजा ने उसे खूब ईनाम दिया।

प्रसंग का सार यह है कि क्यों न हम भी दूसरों की कमियों को छुपाएं, उन्हें नजरअंदाज करें और उनकी अच्छाइयों पर ध्यान दें।  

Niyati Bhandari

Advertising