Inspirational Context: इस व्यक्ति के गुरु हैं मूर्ख, पढ़े रोचक कथा

Wednesday, Dec 21, 2022 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Inspirational Story: एक बार एक विद्वान यूनान के दार्शनिक अरस्तु से मिलने गए। उन्होंने अरस्तु से पूछा, ‘‘मैं आपके गुरु से मिलना चाहता हूं।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

 अरस्तु ने कहा, ‘‘आप हमारे गुरु से मिल नहीं सकते।’’ विद्वान ने कहा ‘‘क्या अब वह इस दुनिया में नहीं हैं?

 अरस्तु ने कहा, ‘‘हमारे गुरु कभी नहीं मरते।’’ विद्वान को अरस्तु की पहेली समझ में नहीं आ रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी बात मैं समझ नहीं पा रहा हूं।



अरस्तु ने मुस्कुराकर कहा, ‘‘दुनिया के सभी मूर्ख हमारे गुरु हैं और दुनिया में मूर्ख कभी मरते नहीं।’’

विद्वान अरस्तु की बात सुनकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने मन ही मन सोचा कि अरस्तु जरूर पागल हो गए हैं। भला इतने महान व्यक्ति का गुरु कोई मूर्ख कैसे हो सकता है। फिर भी उन्होंने साहस करके कहा, ‘‘लोग ज्ञान की खोज में गुरुकुल से लेकर विद्वानों और गुरुओं तक की शरण में जाते हैं। मूर्ख की शरण में जाते हुए मैंने किसी को नहीं देखा।’’

अरस्तु ने कहा, ‘‘आप इसे नहीं समझोगे।



 दरअसल मैं हर समय यह मनन करता हूं कि किसी व्यक्ति को उसके किस अवगुण के कारण मूर्ख समझा जाता है। मैं आत्मनिरीक्षण करता हूं कि कहीं यह अवगुण मेरे अंदर तो नहीं है। यदि मेरे भीतर है तो उसे दूर करने की कोशिश करता हूं। यदि दुनिया में मूर्ख नहीं होते तो मैं आज कुछ भी नहीं होता। अब आप ही बताइए कि मेरा गुरु कौन हुआ-मूर्ख या विद्वान। विद्वान हमें क्या सिखाएगा वह खुद ही विद्वता के अहंकार से दबा होता है।’’

Niyati Bhandari

Advertising