देश के पहले अमृत सरोवर की रामपुर से शुरुआत

Saturday, May 14, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रामपुर (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के रामपुर में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को देश के पहले अमृत सरोवर की शुरुआत की।

नकवी और सिंह ने रामपुर के पटवाई स्थित पुराने तालाब के जीर्णोद्धार के बाद बने अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। नकवी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही देश का पहला अमृत सरोवर रामपुर में तैयार हो सका है। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर जिले में करीब 75 ‘अमृत सरोवर’ बनाने का संकल्प लिया है।

Niyati Bhandari

Advertising