India tallest Jainism flag: जैन समाज ने स्थापित किया 108 फुट का धर्म ध्वज

Sunday, Jan 22, 2023 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

India tallest Jainism flag: हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर स्थित गुप्ती धाम में 108 उपाध्याय गुप्ती सागर मुनिराजके सानिध्य में एशिया का सबसे ऊंचा जैन धर्म ध्वज  स्थापित किया गया है। इस ध्वज की ऊंचाई 108 फुट है। इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में दर्ज किया गया है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ध्वज को श्री गुप्ती सागर विद्यापीठ के अध्यक्ष और  मारूति रबर ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति पवन जैन द्वारा स्थापित कराया गया। इस अवसर पर गुुप्ती धाम में भगवान आदिनाथ के पंच कल्याणक अनुष्ठान किया गया। 20 जनवरी, 2023 की तारीख को सबसे ऊंचे जैन धर्म ध्वज को स्थापित करने का इतिहास रचा गया। जैन अनुयायिों में इसको लेकर काफी प्रसन्नता है।

Niyati Bhandari

Advertising