इस चीज़ को घर में रखेंगे तो होंगे अनोखे फायदे, शायद ही जानते होंगे आप

Friday, Jun 07, 2019 - 12:57 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

धर्मग्रंथों में शंख को विजय, सुख, समृद्धि के साथ-साथ यश देने वाला भी बताया गया है। तांत्रिक पूजा के दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महात्म्य है। अथर्ववेद के चौथे कांड में ‘शंखमणि सूक्त’ के अंतर्गत शंख की महिमा का वर्णन है। शंख को रक्षक, अज्ञान और निर्धनता को दूर करने वाला, आयुवर्धक तथा राक्षसों और भूत-प्रेतों को दूर करने वाला कहा गया है। इसे घर में रखने से मिलते हैं अनोखे फायदे।

आध्यात्मिक दृष्टि से भी शंख का महत्व है ही, अब वैज्ञानिकों ने भी इसके महत्व को स्वीकार कर लिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख की ध्वनि जहां तक जाती है वहां तक के विषाणु या तो नष्ट हो जाते हैं या मूर्च्छित हो जाते हैं। शंख फूंकने से फेफड़े मजबूत होते हैं और हृदय से संबंधित कोई रोग भी नहीं होता।

महाभारत में युद्ध के आरंभ, युद्ध के समाप्त होने आदि अवसरों पर शंख-ध्वनि करने का वर्णन आया है। इसके साथ ही पूजा, आरती, कथा, धार्मिक अनुष्ठानों आदि के आरंभ व अंत में भी शंख-ध्वनि करने का विधान है।

इसके पीछे धार्मिक आधार तो है ही, वैज्ञानिक रूप से भी इसकी प्रामाणिकता सिद्ध हो चुकी है। इस मामले में वैज्ञानिकों का मानना है कि शंख-ध्वनि के प्रभाव में सूर्य की किरणें बाधक होती हैं। अत: प्रात: व सायंकाल में जब सूर्य की किरणें निस्तेज होती हैं, तभी शंख-ध्वनि करने का नियम है। इससे पर्यावरण शुद्ध रहता है।

अथर्ववेद के अनुसार शंखेन हत्वा रक्षांसि अर्थात शंख से सभी राक्षसों का नाश होता है और यजुर्वेद के अनुसार अवरस्परायशंखध्वम् अर्थात युद्ध में शत्रुओं का हृदय दहलाने के लिए शंख फूंकने वाला व्यक्ति आवश्यक है।

यजुर्वेद में ही यह भी कहा गया है कि यस्तु शंखध्वनि कुर्यात्पूजाकाले विशेषत: वियुक्त: सर्वपापेन विष्णुनां सह मोदते अर्थात पूजा के समय जो व्यक्ति शंख ध्वनि करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार शंख फूंकने वाले को सांस से संबंधित रोग जैसे- दमा आदि एवं फेफड़ों के रोग नहीं होते। रुक-रुक कर बोलने व हकलाने वाले अगर नित्य शंख-जल का पान करें, तो उन्हें लाभ मिल सकता है।

वास्तव में मूकता व हकलापन दूर करने के लिए शंख-जल एक उपयोगी औषधि है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार शंख में जल भरकर देवस्थान में रखने और इसे घर के आसपास छिड़कने से वातावरण शुद्ध रहता है। इसके अतिरिक्त शंख में रखे जल से प्रभु को स्नान कराकर अगर कोई गर्भवती उसका पान करे तो उससे कभी भी मूक बालक जन्म नहीं लेता।


 

Niyati Bhandari

Advertising