पूजा का नारियल ऐसा निकल जाए तो...

Sunday, Mar 24, 2019 - 12:59 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर हम सब देखते हैं कि हिंदू धर्म की आदि में अनेक तरह की सामग्री का उपयोग किया जातचा है जिसमें नारियल बहुत अहम होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि प्रत्येक धार्मिक कार्य की शुरुआत नारियल को फोड़कर की जाती है। उसके बाद उसके भीतर का पानी को घर आदि में छिड़का कर ग्रहण कर लिया जाता है। अब इन सब बातों से तो साफ़ पता चलता है कि नारियल को हिंद धर्म में शुभ माना जाता है।

परंतु बहुत से लोगों का मानना है कि नारियल को फोड़ते समय इस बात का पर गौर की जाती है कि नारियल अंदर से सड़ा हुआ तो नहीं। क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि अगर किसी धार्मिक कार्य के दौरान नारियल खराब निकल जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। लेकिन क्या सच है? क्या नारियल के खराब निकलने पर पूजा का फल नहीं मिल पाता? हम जानते हैं कि आप सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस तथ्य में कितनी सच्चाई है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर शुभ अवसर के दौरान भगवान को नारियल जरूर चढ़ाया जाता है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में भी नारियल को पवित्र बताया गया है। कहा जाता है कि हिंदू धर्म में किसी की बलि नहीं दी जाती, बल्कि नारियल को फोड़कर उसे भगवान पर चढ़ाना शुभ होता है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूजा संपन्न होने के बाद नारियल फोड़ा जाता है  तो वो वो खराब निकलता है। जिसके के बाद लोग अपना-अपना अनुमान लगाना शुरु कर देते हैं ऐसा होना अशुभ होता है। ये इस बात का संकेत होता है कि आने वाले समय में कुछ अशुभ घटना घटित होने वाली है। कुछ लोगों का तो ये भी मानना होता है कि पूजा में इस्तेमाल किया गया नारियल भगवान स्वीकार नहीं करते, जिस कारण वह खराब निकलता है। मगर आपको बता दें कि असल में ऐसा बिल्कुल नहीं होता।

हिंदू धर्म के पौराणिक शास्त्रों और ग्रंथों में इस का बात का वर्णन किया गया है कि यदि पूजा में चढ़ा हुआ नारियल फोड़ते समय वह खराब निकल जाए तो इसका मतलब होता है कि आपको भगवान की ओर से शुभ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाला समय आपके और आपके साथ जुडे लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

कुछ मान्यताओं के मुताबिक पूजा का नारियल खराब निकलने का अर्थ होता है कि कि भगवान ने आपके भेंट को स्वीकार करके आशिर्वाद दिया है कि भविष्य में आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे।


पूजा में नारियल का महत्व-
बता दें कि नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि जब नारायण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था तो वो अपने साथ देवी लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष और कामधेनु लाए थे।

ऐसा कहा जाता है कि है कि पूजा में नारियल को चढ़ाने के बाद इसे केवल पुरुष ही फोड़ते हैं। इससे निकलने वाले जल से भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक किया जाता है।

विष्णु जी के साथ-साथ भोलेनाथ को भी नारियल बहुत पसंद है। इसमें बनी तीन आंखों की तुलना शिव जी के त्रिनेत्र से की जाती है। ज्योतिष के अनुसार श्रीफल शुभ, समृद्धि, उन्नति,और सम्मान का सूचक होता है।

मोदी पर 2019 की सबसे सटीक भविष्यवाणी ! (VIDEO)

Jyoti

Advertising