Kundli Tv- ग्रहों के अनुसार बांधे रक्षा सूत्र, प्राॅब्लम्स का होगा The End

Wednesday, Jul 04, 2018 - 01:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कलाई में कई तरह के धागे बांधने की पंरपरा है। अक्सर मंदिरों आदि में पुजारी भक्तों के हाथों में धागा बांधते हैं। इस धागे को रक्षा सूत्र का नाम भी दिया जाता है। कहते हैं कि कलाई पर इसे बांधने से व्यक्ति के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि यदि व्यक्ति अपने इष्ट देव के हिसाब से धागा बांधता है तो उसकी समस्त परेशानियां खत्म होने लगती है। परंतु इसे बांधने का एक तरीका होता है, जिससे अपनी सभी समस्याओं से निजात पाई जा सके। 

हिंदू धर्म के शास्त्रओं में इसके बारे में अच्छी तरह से बताया गया है। ज्योतिष में रक्षासूत्र का काफी महत्व माना गया है। किसी भी पूजा के पहले पंडित भी कुछ विशेष मंत्र उच्चारण के साथ पूजा करवाने वाले के हाथ पर रक्षासूत्र बांधता है। इसलिए अगर हाथ पर धागा बांध रहे हैं तो उसको पूरी विधि-विधान के साथ बांधें, ताकि आपको इसका लाभ मिल सके। हर भगवान और ग्रह के हिसाब से अलग-अलग रंग और धागे का रक्षासूत्र बांधने का विधान कहा गया है। 


आईए जानतें हैं किस ग्रह और देवता को कौन सा रक्षा सूत्र बांधना चाहिए- 


शनि- शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए।


बुध- बुध के लिए हरे रंग का सॉफ्ट धागा बांधना चाहिए।


गुरु और विष्णु- गुरु के लिए हाथ में पीले रंग का रेशमी धागा बांधना चाहिए।


शुक्र और लक्ष्मी- शुक्र या लक्ष्मी की कृपा के लिए सफ़ेद रेशमी धागा बांधना चाहिए।


चंद्र और शिव- शिव की कृपा या चंद्र के अच्छे प्रभाव के लिए भी सफ़ेद धागा बांधना चाहिए।


राहु-केतु और भैरव- राहु-केतु और भैरव की कृपा के लिए काले रंग का धागा बांधना चाहिए।


मंगल और हनुमान- भगवान हनुमान या मंगल ग्रह की कृपा के लिए लाल रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए।


कलाई पर एेसे बांधे धागा
जिस भी देवता या ग्रह के शुभफल के लिए धागा बांधना है, उसके लिए उसी वार को मंदिर जाएं। चाहे तो धागा पहले से खरीद कर रख लें। मंदिर में पूजा करें, प्रसाद चढ़ाएं, फिर उस धागे को थोड़ी देर के लिए भगवान की प्रतिमा के पैरों में रख दें। इस तरह रखें कि धागा प्रतिमा से छू जाए। फिर मंदिर में पंडित से ही उस धागे को अपने सीधे हाथ में बंधवाएं। इसके लिए 11 या 21 रुपए पंडित को दक्षिणा भी दें। इस तरह बांधा गया धागा आपको काफी लाभ देगा। आपके आसपास सुरक्षा का घेरा बनाएगा।
शिव पूजन में इन कपड़ों का न करें इस्तेमाल वरना... (देखें Video)

Jyoti

Advertising