आपका भी फेवरेट है Blue color तो ये पढ़ना न भूलें

Thursday, May 02, 2019 - 10:49 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

नीले रंग के साथ स्नेह, सौजन्य, शांति, पवित्रता जैसी प्रवृत्तियां जुड़ती हैं। सृष्टिकर्ता ने विश्व में नीला रंग सर्वाधिक रखा है। आखिर क्यों? हमारे सिर के ऊपर विस्तृत अनंत नील वर्ण का आकाश है, नीचे सृष्टि में समुद्र तथा सरिताओं में नीले रंग का आधिक्य है। ऊपर और नीचे सर्वत्र हम नीले रंग से आवृत्त रहते हैं। नीला रंग रक्तचाप को नीचे गिरा देता है। वह आकाश का और परम शांति का रंग है। अगर सब तरफ नीला रंग कर दिया जाए तो आपके रक्तचाप में कमी पड़ेगी। नीला रंग पंचतत्वों में से आकाश तत्व का और प्रतीकात्मक रूप से आकाश और समुद्र का प्रतिनिधित्व करता है। इस रंग को मानव शरीर में विशुद्ध चक्र का वर्णन और पूर्ण शांति का द्योतक माना गया है। 

नीला 
यह अत्यंत ही ताकतवर और प्रभावशाली रंग है। मनुष्य को अपने स्वभाव को जानकर नीले रंग के कई प्रकारों को समझकर अपनाना चाहिए। यह रंग भक्ति का स्वरूप है। नीला रंग शरीर को शीतलता प्रदान करता है। यह रंग कार्य को पूर्ण करने में सहायता करता है। 

उज्ज्वल नीला 
यह रंग आंतों की दुर्बलता को रोकता है। टी.बी. की प्रथम स्थिति में भी लाभदायक है। फेफड़ों के सभी रोगों में गुणकारी है और काली खांसी, अजीर्ण, पित्त आदि के रोगों में बहुत लाभदायक है। यह दिल-दिमाग को ठंडा रखता है तथा मन को शांति देने वाला रंग है। इस रंग की बोतल में पानी भरकर पीने से स्नायु रोग समाप्त हो जाता है। शरीर के जोड़ों के दर्द को शांत करता है। श्वास के रोगों, दमा आदि में गुणकारी है। इस रंग से आंखों को ठंडक भी मिलती है। ग्रीष्म ऋतु में इस रंग का प्रयोग बहुत लाभदायक है। यह रक्त संचार व्यवस्था को ठीक रखता है। दांतों का दर्द भी शांत करने में सहायक है। 

BLUE और BLACK PEN से लिखने वालों में होती है ये ख़ासियतें (VIDEO)

नेवी ब्ल्यू 
यह रंग गाढ़ा और शक्तिशाली है जो विश्वास का प्रतीक है। यह रंग लोगों को आत्मसंतुष्ट बनाता है।

वायलेट रंग 
यह रंग सुंदरता और मुखरता का प्रतीक है। इसके गाढ़े स्वभाव के कारण ज्यादातर लोग इसे पसंद करते हैं। नीले रंग की जो विशेषताएं हैं, इस रंग में भी वही विशेषताएं पाई जाती हैं, पर इस रंग को ज्यादातर पूजा के कार्य में प्रयोग किया जाता है। यह रंग किसी एक को प्रभावित करता है और साथ ही साथ उसके आस-पास के लोगों को भी प्रभावित करता है।

घर में भूलकर भी न इस्तेमाल करें ये कलर (VIDEO)

जिन लोगों को यह रंग पसंद है, उन्हें अपनी गलतियों का एहसास नहीं होता है और दूसरों के मुंह से अपनी गलतियों को सुनना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग स्वप्नलोक में अपने कार्य को सही ढंग से करते हैं और इससे उन्हें आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है। उसे वे अपनी दुनिया से बाहर समझते हैं। यह रंग मनुष्य को चिंतनशील बनाता है। यह रंग मनुष्य को बहुत ही गुणी और कल्पनाशील बना देता है। यदि लोगों को पता चल जाता है कि वे सर्वगुण सम्पन्न हैं तो अहंकारी हो जाते हैं। इस प्रकार नीले रंग के मिश्रण से अनेक रंग बनते हैं और इन रंगों का अपना अलग-अलग प्रभाव होता है।

Niyati Bhandari

Advertising