टेंशन और परेशानी से दूर रहना चाहते हैं तो सोमवार को करें ये काम

Monday, Sep 16, 2019 - 11:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ                 
आज के समय में हर कोई तनाव से जूझ रहा है। इससे दूर रहने की इंसान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन वह फिर भी तनाव से घिरा रहता है। कई लोग तो इससे छुटकारा पाने के लिए दवाईयों का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको आपकी इस समस्या को खत्म करने के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर बड़ी आसानी से आप इस रोग से छुटकारा पा सकते हैं। किंतु ये सारे उपाय आपको सोमवार के दिन ही करने हैं। 

कहते हैं कि टेंशन को दूर करने के लिए सोमवार के दिन खीर बनाएं और उसे सबसे पहले भगवान शिव को भोग लगाएं। रात में खाना खाने के बाद खुद ग्रहण करें। 

सोमवार को रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप 9 बार करें। कहा जाता है कि गाय गायत्री मंत्र का जप करने टेंशन दूर हो जाता है।

अगर आप अधिक तनाव में रहते हैं तो सोमवार को मून स्टोन धारण करें। ध्यान रहे कि मून स्टोन चांदी के चेन के साथ धारण करना अधिक शुभ माना गया है। यही नहीं, मून स्टोन से सेहत संबंधी समस्या भी दूर होती है। 

शनिवार को जल में दूध मिलाकर भगवान शिव पर अर्पित करें और ऊँ चंद्रशेखराय नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का 108 बार जप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार संबंधी तनाव दूर होता है और धनलाभ भी होता है।

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को सरसों के तेल का दीपक दिखाएं और गरीब को भोजन कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से तनाव दूर हो जाता है।

Lata

Advertising