क्या आपके पास भी है ये चीज़, तो आप हैं भाग्यशाली

Saturday, May 12, 2018 - 05:49 PM (IST)

इतिहास में एक नहीं एेसे कई नीतिकार हुए हैं, जिन्होंने साधारण जीवन के साथ-साथ राजनीतिक एवं सभी तरह के नीतियां बतलाई हैं। जिनमें गुरू चाणक्य, विदुर एवं कई नीतिकारों का नाम शामिल हैं। इन्होंने मनुष्य को सफल जीवन जीने के कई गुरू मंत्र सिखाएं हैं। जिनमें से एक महान नीतिकार थे महाराज धृतराष्ट्र के मंत्री महात्मा विदुर। इनकी नीतियां, जीवन-युद्ध की नीति ही नहीं, जीवन-प्रेम, जीवन-व्यवहार की नीति के रूप में अपना विशेष स्थान रखती हैं। राज्य-व्यवस्था, व्यवहार और दिशा निर्देशक सिद्धांत वाक्यों को विस्तार से प्रस्तावना करने वाली नीतियों में जहां चाणक्य नीति का विशेष स्थान है। वहीँ सत्य-असत्य तथा सही-गलत का स्पष्ट निर्देश और विवेचन की दृष्टि से विदुर-नीति का भी विशेष महत्त्व है।


विदुर ने एक श्लोक दिया था जिसमे उन्होंने बताया की जिन व्यक्तियों के पास ये 6 बातें हों वो हमेशा सुखी एवं संपन्न रहते हैं- 


श्लोक-
अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिय च भर्या प्रियवादिनी च। 
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड जीवलोकस्य सुखानी राजन।।


आय
एक अच्छी ज़िन्दगी करने के लिए एक अच्छी आय और पैसा बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि इसी से ही हम हमारे जरुरत के सभी साधन जुटाते हैं। जिसके पास आय के एक से अधिक साधन हों उस व्यक्ति को खुद को भाग्यशाली समझना चाहिए। जिसके पास आय के पर्याप्त साधन होते हैं वो जीवन भर सुखी रहता है। मानव शरीर में समय समय पर नई -नई बीमारियां जन्म लेती हैं, हर दिन हम एक नई बीमारी का नाम सुनते है. बीमारी व्यक्ति को कमजोर ही नहीं करती है अपितु धन हानि भी देती है। बार बार रोग ग्रस्त होने वाले मनुष्य का शरीर तो नष्ट होता ही है साथ में उस रोग के इलाज के चलते साडी संपत्ति भी नष्ट हो जाती है। इसीलिए कहा गया है निरोगी जीवन खुशियों से भरा जीवन। जो व्यक्ति हमेशा बिमारियों से दूर रहता है वह भाग्यशाली होता है।
 

अच्छे लक्षणों वाली पत्नी
कहा जाता है कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पर्याय और पूरक होते हैं। घर की स्त्री एक सूंदर समृद्ध घर का निर्माण करती है साथ ही साथ अगर वो सही न हो तो घर बर्बाद भी हो जाता है। जिस व्यक्ति के पास सुलक्षणा एवं सदैव कर्ण प्रिय बोलने वाली पत्नी हो उसके घर में सरस्वती माँ सदैव अपनी कृपा बनाये रखती है। घर में अगर ऐसी पत्नी हो तो पुरुष बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।


सुपुत्र-सुपुत्री
कहा जाता है कि अगर आपके पास एक आज्ञाकारी पुत्र है जिसे हम सुपुत्र कहते हैं। तो आपका जीवन धन्य समझ लो। एक आज्ञाकारी पुत्र को भगवान राम की छवि माना जाता है क्योंकि एक सुपुत्र आपके कुल का नाम जगत में रोशन कर देता है लेकिन आपके पास एक कुपुत्र है तो आपका और आपके वंश का विनाश होने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए जिसके पास एक आज्ञाकारी सुपुत्र हो वो बहुत ही भाग्यशाली होता है।


सदबुद्धि
कोई भी व्यक्ति जो हमारा अहित चाहता है, हमसे हमारा सब कुछ छीन सकता है बुद्धि के। जिस व्यक्ति के पास बुद्धि बल होता है उसको कोई हरा नहीं सकता क्योंकि एक मनुष्य अपने बुद्धि के बल पर संसार के समस्त संसाधन जुटा सकता है। इसलिए मनुष्य की बुद्धि को उसकी सबसे बड़ी दौलत कहा गया है फिर चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। अगर आप बुद्धि विवेक से कार्य करते हैं, तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किल आसानी से पर कर लेते हैं। 

Jyoti

Advertising