Kundli Tv- अगर किसी काम में पड़ रहा है अड़ंगा तो अपनाएं ये टोटका

Friday, Aug 17, 2018 - 11:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

कठिन कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए तंत्र शक्तियां एक ऐसा प्रयोग हैं। जिनकी काट पाना लगभग असंभव होता है। आप बिना किसी को नुकसान पहुंचाए 100% गारंटी के साथ सफलता का स्वाद चख सकते हैं। किसी कठिन कार्य की सिद्धि के लिए जाते समय घर से निकलने से पूर्व ही अपने हाथ में एक रोटी ले लें। मार्ग में जहां भी कौवा अथवा कौवे दिखाई दें, वहां उस रोटी के टुकड़े करके डाल दें और आगे बढ़ जाएं। इस छोटे-से प्रयोग से कठिन कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। यदि रोटी के टुकड़े खाने के बाद कौवों का झुंड आगे-पीछे आता हुआ दिखाई दे तो समझना चाहिए कि कैसा भी कठिन कार्य क्यों न हो, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्ज निवारण के लिए
अगर आप कर्ज से जूझ रहे हैं तो एक पीली कौड़ी और हरसिंगार की तीन इंच के बराबर जड़ को एक साथ पीले रंग के कपड़े में ताबीज के समान बनाकर धारण करने से व्यक्ति के कर्ज का निवारण होने लगता है। इसमें व्यक्ति को अच्छी आय का साधन प्राप्त होता है तथा कर्ज से निवृत्ति संभव है।

सांझेदारी में लड़ाई-झगड़े से बचाव के लिए
मंगलवार तथा शनिवार को सांझेदारी में काम शुरू नहीं करना चाहिए। सांझेदारी के कागज पर हल्दी का छींटा वीरवार को देने से सांझेदारी सफल रहती है तथा लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है।

शुक्रवार को ये काम करने से संबंधों में बढ़ेगी मधुरता (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising