अनमोल वचन: इन तीन चीजों को कभी नहीं खो सकता इंसान

Saturday, Mar 31, 2018 - 05:21 PM (IST)

हम हथियारों के पेड़ लगा रहे हैं जिसके फल हमारी नस्ल काटेंगे। वे हमें कोसेंगे क्योंकि जो रास्ता हम उनको बाहर जाने का बता रहे हैं वह तो विनाश की तरफ जाने वाला है। हमें तो उनको प्रेम का पाठ पढ़ाना चाहिए था। —जया जादवानी, अमरनाथ भल्ला, लुधियाना

 

आपका मित्र प्रसन्न होगा तो आपको भी प्रसन्नता होगी। फूल, संगीत हमें प्रसन्नता देते हैं। हमारे जीवन का उद्देश्य है प्रसन्न रहना। —दलाईलामा


छोटे-छोटे लम्हे जिंदगी में मायने रखते हैं। अपनी बेटियों के साथ झूला झूलना, उनके स्कूल के किस्से सुनना, जीवन के अंतिम दिनों में यही बातें याद रहती हैं। —(बराक ओबामा)

 

जिंदगी की राह में ठोकरें तो लगेंगी और आप गिर भी सकते हैं। यदि होश में होंगे तो संभल जाएंगे, बेहोशी में इंसान के कदम लडख़ड़ा जाते हैं। —विजय शंकर


पति-पत्नी का रिश्ता संवेदना, विनम्रता, विश्वास पर टिका होता है। गृहस्थी में समर्पण और समझ का होना बहुत जरूरी है। दोनों एक-दूसरे को समझने लगेंगे तो आपका गृहस्थ बैकुंठ बन जाएगा।


अपने हृदय को विशाल बना लें। द्वेष भावना मन से निकाल दें। द्वेष भावना रखने वाला जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता। वह हमेशा उलझा ही रहता है। —किरीत भाई


तीन चीजे इंसान कभी नहीं खो सकता शांति, आशा व ईमानदारी।


यदि लगने लगे कि लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाएगा तो, लक्ष्य नहीं अपने प्रयासों को बदल दें। 


बहुत से गुण होने के बावजूद भी केवल एक दोष कर सकता है समस्त गुणों को नष्ट।
 

Jyoti

Advertising