जानें G से लेकर F नामाक्षर वालों तक का कैसा होगा आने वाला साल

Sunday, Dec 30, 2018 - 04:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा ( VIDEO)
G
- स्टूडेंट्स को पढ़ाई के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किस्मत आपके साथ है, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता आपके हाथ लगने वाली है। पूरा साल आपका बेहतरीन रहेगा। जल्दबाजी में किसी पर विश्वास न करें बाद में पछताना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। परेशान न हो..समय रहते ही सब ठीक हो जाएगा। इस साल आपके प्रेम संबधो में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह के योग बन रहें है। सरकारी नौकरी कर रहें कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बन रहें हैं। वेतन में बढ़ोतरी की भी संभावना हैं। इस साल आपकी स्थिति अच्छी होने वाली है। इस साल आप नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं। जिससे घर में खुशियां आएगी। 

H- स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत की ज़रूरत हैं। अपनी मेहनत ज़ारी रखें अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। नए साल में आपके कुछ अच्छे दोस्त पढ़ाई संबधित नए आइडियास देंगे। जिससे विवाह में अटकन आ रहीं हैं, वो नए साल में खुशखबरी के लिए तैयार रहें। नौकरी कर रहें जातको के वेतन में वृद्धि हो सकती है और इस साल प्रमोशन भी हो सकती है। सोचे हुए काम इस साल पूरे हो सकते हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझ करें, पैसे अटक सकते हैं। हद से ज्यादा किसी पर विश्वास मंहगा पड़ सकता हैं। आर्थिक स्थिति ठीक ही रहेगी लेकिन जब पैसो की ज़रूरत होगी, कहीं न कहीं से पैसे की व्यवस्था हो जाएगी।

I- अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो ये साल आपके लिए अनुकूल है।  बैकिंग, सिविल सेवा, यु. पी. एस. सी. की तैयारी कर रहें स्टूडेंटस के परीक्षा पास करने के योग बन रहें हैं। विवाहित लोगों नए साल में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं। अगर आप गुस्से पर काबू कर लेंगे तो जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। बच्चों से आपको नए साल में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जॉब कर रहें कर्मचारी अपना कारोबार करने के बारे में भी सोच सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां और खर्चें दोनों इस साल बढ़ेगें। साल के अंत तक आमदनी के नए सोर्स बनेंगे।

J- स्टूडेंटस के लिए नया साल खुशियों भरा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। विवाहित लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करने वाले हैं। बच्चों की कामयाबी आपके घर में खुशिया लेकर आएगी। न्यूली मैरिड कपल्स की लाइफ में रोमांच लेकर आने वाला है। 2019 में आपके कामकाज में वृद्धि होने वाली है। अगर आप नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहें हैं तो ये साल आपके लिए लक्की है। आर्थिक तंगी से झूज रहें जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली हैं।   

K- साल 2019 पढ़ाई-लिखाई के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो स्टूडेंटस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं वो अपनी मेहनत ज़ारी रखें इसके साथ ही धैर्य रखने की भी ज़रूरत हैं आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नव विवाहित नये साल पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने से दिमाग में चल रही कोई पुरानी गलतफ़हमी दूर होने वाली है। रिश्ता मजबूत होगा। बेरोजगारों की 2019 में जॉब की तालाश खत्म होने वाली है। जॉब के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। नए साल में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली हैं, जिससे आपको पूरे साल पैसो की कमी नहीं आएगी। काफी समय से फंसे पैसे मिलने की संभावना है।

L- राशिफल के अनुसार L नाम के जातकों की किस्मत 2019  में चमकने वाली हैं। अप्रैल महीने का समय आपके लिए बहुत शुभ है। अगर आप विदेश पढ़ने का मन बना रहें हैं तो वहां किसी अच्छे इंस्टीट्यूट में आसानी से दाखिला मिल सकता है। अगर आप इस साल मैरिज करवा रहें हैं तो आपका विवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अच्छे खान-पान की वजह से आपका स्वास्थय भी पहले से बेहतर होगा। प्रेमी से ढेर सारा प्यार मिलेगा। व्यापारियों के लिए ये साल लाभदायक रहने वाला हैं। साल के जून में आपके करियर में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधो में मजबूती आएगी।
2019 में क्या अमित शाह लाएंगे BJP के अच्छे दिन ? (VIDEO)

 

Jyoti

Advertising