जानिए, तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

Monday, Dec 31, 2018 - 03:13 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)


नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम रा, री, रू, रे, रो, ता ति, तु, ते से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि तुला है। तुला राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

जनवरी
ये महीना शुभा-अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में धन लाभ व उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे परंतु बनते कामों में विध्न और पारिवारिक परेशानी रहेगी। पति-पत्नी और प्रेमी-प्रेमीका के संबंध मज़बूत होंगे। 

फरवरी
क्रोध एवं उत्तेजना अधिक होगी। अचानक खर्च भी बढ़ेंगे, फिर भी धन के साधन बनते रहेंगे। वाहनादि सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना में चोट आदि का भय रहेगा। अपने मन पर काबू रखें, अन्यथा गलत निर्णय ले सकते हैं। 

मार्च
व्यवसाय में विध्नों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको भाग्यशाली बनाएगा। अपने प्यार को लेकर गंभीर और सावधान रहें। विदेश यात्रा पर जाने का योग है।

अप्रैल
परिवार में शुभ समाचार आएगा, व्यवसाय में धन-लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। संघर्षमयी परिस्थितियों के बावजूद समय शुभ फलदायी होगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में धैर्य से काम लें। 

मई
पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। परिश्रम से कोई विशेष रूका हुआ काम बनेगा। गुजारे लायक धन प्राप्ति होगी। किसी के साथ कोई बड़ा विवाद हो सकता है। खुद पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी के सहयोग से मन शांत रहेगा।

जून
पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी परंतु परिश्रम से कोई विशेष रूका हुआ काम बनेगा। गुजारे लायक धन प्राप्त होगा। जैसा जीवन आप चाहते हैं वैसी लाइफ की शुरुआत हो सकती है। 

जुलाई
सोची योजनाओं में सफलता के लिए विशेष परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु किसी विशेष प्रमोशन की संभावना भी बनी रहेगी। अड़चनों के बावजूद सफलता मिलेगी। परिवार संबंधी चिंताएं खत्म होंगी। अचानक खर्च बढ़ेंगे।

अगस्त
सुख-साधनों पर खर्चें बढ़ेंगे लेकिन आय के साधनों में वृद्धि होगी। घरेलू हालात में सुखद परिवर्तन होंगे। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाएंगे। विदेशी कामों में सक्सेस मिलेगी। लव लाइफ में नया पार्टनर आ सकता है।

सितम्बर
कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। परिश्रम एवं पुरूषार्थ करने पर धन लाभ के विशेष अवसर मिलेंगे परंतु सांझेदारी के कामों में हानि होगी। भाग्यवश लाभ के योग हैं परंतु मानसिक तनाव और भागदौड़ होगी। किसी के साथ भी वाद-विवाद न करें।

अक्तूबर
व्यवसाय में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आय से खर्च अधिक होंगे लेकिन कोई बड़ी डील हाथ लगने से लक्ष्मी की अपार कृपा बरसेगी। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। 

नवम्बर
परिश्रम करने पर धन लाभ तो होंगे लेकिन खर्च अधिक रहेंगे। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बच कर रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुक्रवार का व्रत एवं श्री गायत्री मंत्र का जप करना शुभ होगा।

दिसम्बर
व्यर्थ की दौड़-धूप, आर्थिक एवं परिवारिक उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा। धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। कुछ बिगड़े कामों में सुधार एवं विदेशी संबंधों से लाभ के योग हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।


 

Niyati Bhandari

Advertising