आपका राशिफल- 25 अप्रैल, 2020

Saturday, Apr 25, 2020 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Horoscope news in hindi: आज 25 अप्रैल, शनिवार वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीय है। जो प्रात: 11:52 तक रहने वाली है। फिर तृतीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। रात 11:51 तक अपने नाम के अनुसार शुभ लाभ देने वाला सौभाग्य योग रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र रात 8:58 तक रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग रात 8:58 से आरंभ होकर कल यानि 26 अप्रैल की सुबह सूर्योदय तक रहने वाला है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
 

आज परशुराम जयंती का पर्व भी है। घर के ईशान कोण में पीला वस्त्र बिछाकर भगवान परशुराम या श्री हरि विष्णु का चित्र स्थापित करके विधिवत दशोपचार पूजन करें। गौघृत का 11 बत्ती वाल दीप करें, चंदन से धूप करें, सफ़ेद फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, तुलसीपत्र, ऋतुफल चढ़ाएं व साबुदाने की खीर का भोग। तथा किसी माला से इस विशेष मंत्र का जाप करें। पूजन के बाद खीर सफ़ेद गाय को खिला दें।
 
 
पूजन मंत्र: ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:॥
 
इस विशेष पूजन से संकटों व अमंगल का नाश होता है और पारिवारिक समृद्धि आती है।
 
आज जिनका जन्मदिन है: संकटों के नाश हेतु परशुराम जी पर चढ़े 6 आंवले चढ़ाएं।  
 
आज जिनकी एनिवर्सरी है: पारिवारिक समृद्धि हेतु सफ़ेद कपड़े में बंधे 11 आंवले विष्णु जी के चित्र पर चढ़ाएं।
 
12 राशियों के लिए उपाय: अमंगल के नाश हेतु परशुराम जी पर चढ़े आंवले, काले तिल व नींबू चौराहे पर रख दें।
 
 
 
 





 

Niyati Bhandari

Advertising