आपका राशिफल- 10 अप्रैल,2020

Friday, Apr 10, 2020 - 10:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 10 अप्रैल, शुक्रवार वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। जो रात 9:32 तक रहने वाली है तत्पश्चात चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आधी रात 2:22 तक सिद्धि योग रहेगा। रात को 9:55 तक विशाखा नक्षत्र का शुभ समय रहेगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ये 27 नक्षत्रों में 16वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का नाता विकंकत के पेड़ से है। अत: जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में हुआ है, उन्हें इस पेड़ की पूजा करनी चाहिए। रात को 11:6 से लेकर रात 9:32 तक पताल लोक की भद्रा रहने वाली है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। बिगड़े काम हमेशा-हमेशा के लिए बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग रात 9:55 से कल प्रात: सूर्योदय तक रहेगी। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें


आज कोई विशेष व्रत और त्योहार तो नहीं है लेकिन गुडलक के लिए आज ये करना न भूलें
गुडलक कलर:
बैंगनी

गुडलक दिशा: वायव्य

गुडलक मंत्र: हुं सर्वशत्रुहराय नमः॥

बर्थ डे गुडलक: महालक्ष्मी के सामने षडमुखी तिल के तेल के 9 दीप जलाएं।

एनिवर्सरी गुडलक: मान-सम्मान की प्राप्ति हेतु लक्ष्मी मां के सामने खुशबूदार धूप लगाएं।

गुडलक के लिए: देवी लक्ष्मी पर दही चढ़ाकर खाएं।

विवाद टालने के लिए: राहु देव पर कुशा लगाएं।

नुकसान से बचने के लिए: श्रीकृष्ण पर तुलसी पत्ते चढ़ाकर जल प्रवाह करें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: गुलाबी स्केच पेन हाथ में लेकर ऐं ह्रीं क्लीं नमः का जाप करें।
 
बिज़नेस में सफलता के लिए: लक्ष्मी जी पर सिक्कों पर अबीर लगाकर तिजोरी में रखें।

पारिवारिक खुशहाली के लिए: दंपत्ति श्रीकृष्ण पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: संध्या में राहु देव के निमित्त नील मिला तेल का दीपक करें।

 

Niyati Bhandari

Advertising