आपका राशिफल- 4 अप्रैल, 2020

Saturday, Apr 04, 2020 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 4 अप्रैल, शनिवार चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। जो रात 10:30 तक रहने वाली है तत्पश्चात द्वादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। प्रात: 10:20 तक धृति योग रहेगा। इस योग में गृह प्रवेश,शिलान्यास या भूमी पूजन करना शुभ रहता है। शाम 5:8 तक रवि योग रहेगा। इस समय में कोई भी अधूरा पड़ा काम पूरा किया जा सकता है। शाम 5:8 तक आश्लेषा नक्षत्र भी रहेगा। मान्यता है की इस योग का संबंध नागकेसर के पेड़ से है। जिन लोगों का जन्म इस दौरान हुआ है, वो आज इस पेड़ की पूजा करें। लॉकडाउन के चलते पेड़ तक जाना संभव न हो तो मानसिक पूजा भी की जा सकती है। सबसे अहम आज भद्रा 11:45 से शुरू होकर रात 10:30 तक रहने वाली है।  अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

आज एकादशी और शनिवार के शुभ योग में भगवान विष्णु और शनि के उपाय करना शुभ रहेगा। दूध में केसर मिलाकर भगवान कृष्ण के बाल रुप का अभिषेक करें। सारा दिन मन ही मन ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। आज अन्न ग्रहण न करें। सारा दिन फलाहार खाएं। रात को जागरण करें। घर पर ही भजन या मंत्र जाप करें।

 

 


     

Niyati Bhandari

Advertising