आपका राशिफल- 29 मार्च, 2020

Sunday, Mar 29, 2020 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज रविवार 29 मार्च, 2020 चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। जो रात 02:02 तक रहने वाली है तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो शाम 06:16 तक प्रीति योग रहेगा। इस दौरान घनिष्ठता बढ़ाने, लव मैरिज की बात करने और नाराज़ रिश्तेदार और दोस्तों को मनाने के लिए उत्तम समय है। दोपहर 03:18 तक कृत्तिका नक्षत्र है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

नवरात्र का पांचवा दिन है और इस दिन मां के पांचवें स्वरूप की पूजा होगी। मां दुर्गा जी के पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। ये भगवान स्कंद ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर-संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्तिधर कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इनका वाहन मयूर है। अत: इन्हें मयूरवाहन के नाम से भी अभिहित किया गया है। आज के दिन हमें एकाग्रभाव से मन को पवित्र रख कर मां की शरण में आने का प्रयत्न करना चाहिए। इस घोर भवसागर के दुखों से मुक्ति पाकर मोक्ष का मार्ग सुलभ बनाने का ये उत्तम उपाय है।

इसके अतिरिक्त आज चैत्र शुक्ल पंचमी को कर्क लग्न में श्री राम का राज्य महोत्सव मनाया गया था। अपनी लाइफ में सुख-शांति चाहते हैं तो राम दरबार पर सौंफ के 10 दाने चढ़ाकर कर्पूर से जला दें। श्री राम जी का पूजन करने के बाद "ॐ रामभद्राय नमः" मंत्र का जाप करें।

Niyati Bhandari

Advertising