आप का राशिफल- 24 नवम्बर, 2019

Sunday, Nov 24, 2019 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज रविवार ता॰ 24.11.19, मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी, चंद्र तुला राशि में रहेंगे व चित्रा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके साथ ही आज रवि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रहती है। मान्यता है जो भी जातक प्रत्येत माह में पढ़ने वाले प्रदोष व्रत पर भोलेनाथ की आराधना करता है उसके जीवन के सभी दुख तो दूर होते ही हैं साथ ही उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए हिंदू धर्म में सभी भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। दिन के अनुसार प्रदोष व्रत को नाम दिए गए जिनमें से रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है। माना जाता है इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से उम्र बढ़ती है और बीमारियां से छुटकारा मिलता है दूर होती हैं। इसके साथ ही शिव-शक्ति पूजा करने से दांपत्य सुख में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

राहुकाल- 16:02 से 17:20
शुभ अंक-
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर- पश्चिम
अभिजित मुहूर्त- 11:47 से 12:28
प्रदोष काल- 17:20 से 18:42। 
विशेष- रवि प्रदोष

आज विशेष उपाय: शिवलिंग पर 13 बिल्वगिरि चढ़ाकर जलप्रवाह करें, रोग से मुक्ति मिलगी।

बर्थडे का विशेष उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाकर भुजा पर टीका करें, पराक्रम में वृद्धि होगी।

आज का महाउपाय: सूर्य स्तोत्र का तीन बार पाठ करें, घर की धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। 

प्रदोष व्रत के दिन पूजन में भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप करते हुए उनका जल अभिषेक करें, तथा उनसे अपने दुखों को दूर करने की प्रार्थना करें।
 

Jyoti

Advertising