आप का राशिफल- 18 सितंबर, 2019

Wednesday, Sep 18, 2019 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बुधवार 18 सितंबर, 2019 चंद्र मेष राशि में रहेंगे व अश्विनी नक्षत्र का योग रहेगा। आज महाभारिणी श्राद्ध व यम श्राद्ध है। पितृपक्ष में यम का नक्षत्र भारिणी आने पर इसे मनाते हैं। इसका प्रभाव गया श्राद्ध जितना खास है। इस दिन तिल का दान व उपयोग वर्जित है। इस श्राद्ध में मासी व बुआ को पात्र भेंट कर सुहागन ब्राह्मणी सहित पति व उनके पुत्र-पुत्री को भोजन कराते हैं। इस दिन विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप का पूजन कर गीता के चौथे अध्याय का पाठ करते हैं। आज के दिन कुछ खास उपाय करने पर दुर्भाग्य से बचाव होगा, मनोकामना पूरी होगी, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी और आर्थिक हानि से मुक्ति मिलेगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।


भाग्यांक- 3

शुभ रंग- पीला

शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

राहुकाल- 12:15 से 13:46 तक

भरणी नक्षत्र- 06:45 के बाद

अपराह्नकाल- 13:46 to 15:54 तक

विशेष: चतुर्थी श्राद्ध, महाभारिणी श्राद्ध व यम श्राद्ध

विशेष उपाय: तुलसी के पौधे के पास पितृ यंत्र व विष्णु का चित्र रखकर षोडशोपचार पूजा करें। गौघृत का चौमुखी दीप करें। चंदन माला से गुडलक मंत्र ॐ चतुर्भुजाय नमः जपें। तुलसी की चार परिक्रमा लगाएं, दुर्भाग्य से बचाव होगा।

आज का विशेष उपाय- 5 सिक्कों पर इत्र लगाकर पितृयंत्र पर चढ़ाकर भिखारी को दान करें, आर्थिक हानि से मुक्ति मिलेगी।

बर्थ डे गुडलक: पितृओं के निमित्त सुगंधित तेल वाला आटे का चौमुखी दीपक करें, मनोकामना की पूर्ति होगी।

एनिवर्सरी गुडलक: दही-शक्कर का घोल पितृयंत्र पर चढ़ाकर कुत्ते हो खिलाएं, पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।


 

Niyati Bhandari

Advertising