आप का राशिफल- 24 अगस्त, 2019

Saturday, Aug 24, 2019 - 09:09 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज शनिवार तारीख 24 अगस्त, 2019 भद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे व धनिष्ठा नक्षत्र का योग रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी पर महानिशीथ काल में विष्णु के 8वें अवतार में देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में जन्म लिया था। इस रात्रि को मोहरात्रि कहते हैं। आज के उपायों से आकर्षण में वृद्धि, हर इच्छा पूरी, अपार धन की प्राप्ति और मोहन में सफलता मिलती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें-

भाग्यांक- 9

शुभ रंग- लाल

शुभदिशा- दक्षिण

राहुकाल- 09:11 से 10:47

अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि- 05:59 से 04:17

निशिताकाल- 23:45, 00:45, कृष्ण जन्माष्टमी 

गुडलक उपाय: रात्रि में बाल गोपाल का चित्र व यंत्र स्थापित कर विधिवत षोडशपचार पूजन करें। तुलसी की माला से गुडलक मंत्र क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा जपें। गोपाल पर काजल चढ़ाकर इस्तेमाल करें। आकर्षण में वृद्धि होगी।

बर्थ डे गुडलक: जन्माष्टमी से लगातार 8 दिन तक जल में मिश्री व काले तिल मिलाकर स्टील के कलश से पीपल पर चढ़ाएं, अपार धन की प्राप्ति होगी।

एनिवर्सरी गुडलक: जन्माष्टमी से लगातार 8 दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का चोमुखी दीपक जलाएं, सर्व मनोकामनों की पूर्ति होगी।

गुडलक टोटका: ॐ श्रीं श्रीधराय त्रैलोक्यमोहनाय नम: मंत्र बोलते हुए श्रीकृष्ण पर हल्दी चढ़ाकर नित्य उसका तिलक करें, लोग मोहित होंगे।

Niyati Bhandari

Advertising