आप का राशिफल- 14 जुलाई, 2019

Sunday, Jul 14, 2019 - 09:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज दिन रविवार ता॰ 14 जुलाई आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी पर चंद्र वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे। साथ ही आज ब्रह्म योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई शांतिदायक कार्य करना हो तो यह योग अति उत्तम है। साथ ही  किसी का झगड़ा आदि सुलझाना हो तो यह योग सफलता प्रदान करता है। इसके अलावा आज यानि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा और जया-पार्वती व्रत का आरंभ होगा। शास्त्रों के अनुसार विजया पार्वती का महत्म श्रीहरि ने लक्ष्मी को बताया था। आज कुछ खास उपाय आदि करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी, लव लाइफ में सक्सेस मिलेगी, दांपत्य विवाद से मुक्ति मिलेगी, प्रॉफ़ेशन में सफलता मिलती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 6
शुभरंग- गुलाबी
शुभदिशा- आग्नेय
राहुकाल- शाम 17:35 से शाम 19:17 तक
सर्वार्थसिद्धि व रवि योग- शाम 17:27 से (अगले दिन) सुबह 05:37 तक
ब्रह्म योग- 27:29+ तक
विशेष- रवि प्रदोष व विजया पार्वती पर्व
विशेष- आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी पर विजया पार्वती पर्व मनाते हैं।

बर्थडे का खास उपाय- पीपल के पत्ते पर आलता रखकर देवी पार्वती पर चढ़ाएं, लव लाइफ मे सक्सेस मिलेगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय- देवी पार्वती लाल धागे में सदाबहार के 7 फूल पिरोकर देवी पार्वती पर चढ़ाएं, दांपत्य विवाद दूर होंगे।
आज का ख़ास उपाय- देवी पार्वती पर चढ़े तांबे का टुकड़ा गल्ले या तिजोरी में रखें, प्रॉफ़ेशन में सफलता मिलेगी।

Jyoti

Advertising