आप का राशिफल- 19 जून, 2019

Wednesday, Jun 19, 2019 - 08:13 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
 
आज बुधवार तारीख 19 जून, 2019 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व ब्रह्म योग में ब्रह्मदेव का पूजन जल, दही, चने व अशोक के पत्तों से किया जाता है। आज के उपयाओं से व्यक्ति में कुशलता आती है, व्यक्ति रचनात्मक बनता है, वाद-विवाद खत्म होते हैं और दांपत्य जीवन में चल रही कलह समाप्त होती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।


भाग्यांक- 1

शुभ रंग- लाल

शुभ दिशा- पूर्व

राहुकाल- 12:22 से 14:06

अमृत काल- 08:23 से 10:05

ब्रह्म योग- सूर्योदय से 18:58 

विशेष: ब्रह्मदेव पूजन।

विशेष उपाय: जल भरे कांसे के लोटे पर अशोक के पत्ते व नारियल रख कर ब्रह्म कलश स्थापित करके ब्रह्मदेव की पूजा करें, विशेष मंत्र ॐ ब्रह्म देवाय नमः का जाप करें, हरे रंग का पेन ब्रह्मदेव पर चढ़ाकर नित्य जेब में रखें, आप में कुशलता आएगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणपती जी पर चढ़ी सुपारी घर के ईशान कोण में रखें, पारिवारिक विपदा से मुक्ति मिलेगी। 

आज का ख़ास उपाय: ब्रह्मदेव पर 6 मौसंबी चढ़ाकर 6 बच्चों को दान दें, किसी भी तरह के चल रहे वाद-विवाद से राहत मिलेगी।  

Niyati Bhandari

Advertising