आप का राशिफल- 6 जून, 2019

Thursday, Jun 06, 2019 - 07:48 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज गुरुवार तारीख 6 जून, 2019, जेष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश के एकदंत स्वरूप के पूजन का विधान है। इनके उपायों से विघ्नों का विनाश होता है, भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। पारिवारिक विपदा से मुक्ति मिलती है, रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं। चंद्र मिथुन राशि में रहेंगे व पुनर्वसु नक्षत्र का योग रहेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 3

शुभ रंग- पीला

शुभ दिशा- ईशान

राहुकाल- 14:03 से 15:46

गोधूलि वेला- 18:51 से 20:47, भद्रा 20:47 से 05:27

विशेष: विनायक चतुर्थी।

स्पेशल उपाय: गणपती की दूर्वा से पूजा करें, रुद्राक्ष माला से गुडलक मंत्र: ॐ एकदंताय नमः जपें। 4 लड्डू चढ़ाकर ब्राह्मण को दान करें। रात में मिश्री मिले दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। 

चंद्रोदय पूजन मुहूर्त- 19:12 से 20:45 तक, इस दौरान पूजा करने से विघ्नों का विनाश होगा। 

आज का ख़ास उपाय: शक्कर मिली दही में छाया देखकर गणपती पर चढ़ाएं, रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।  

बर्थ डे का खास उपाय: गणेश जी पर बेल फल चढ़ाएं, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गणेश जी पर चढ़े गोलोचन से घर के मेन गेट पर तिलक करें, पारिवारिक विपदा से मुक्ति मिलेगी। 


 

Niyati Bhandari

Advertising