राशिफल: चंद्र-गुरु का कन्या में मेल, किस राशि के बनाएगा खेल

Sunday, Apr 09, 2017 - 02:31 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 10.04.17, सोमवार, चंद्र कन्या राशि हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल प्रातः 7:30 से 9 तक।

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सफलता हेतु शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।

मेष: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। प्रवास व सुरुचिपूर्ण भोजन के योग है। आवेश पर अंकुश रखें। विदेशी व्यापार से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभसमय शाम 04:30 से सायं 6 तक।

वृष: योजना अनुसार कार्य करेंगे। लंबित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। सहकर्मी सहयोग करेंगे। रिश्तेदारों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभसमय सुबह 9 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: पेट में अजीर्णता रहेगी। खर्चे अधिक रहेंगे। स्टूडैंट्स हेतु समय शुभ है। विवाद टालने का प्रयास करें। अपमान के योग है।
शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभसमय सुबह 10:30 से दोपहर 12 तक।

कर्क: छाती में पीड़ा होगी। परिजनों संग उग्र चर्चा से मन दुखी रहेगा। अत्यधिक व्यय होगा। सामाजिक मानहानि के योग है।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग नीला, शुभदिशा पश्चिम, शुभसमय दोपहर 12 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: बंधुजन से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ व भाग्यवृद्धि के योग है। नए कार्यों हेतु दिन शुभ है।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग मिश्रित, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभसमय सुबह 07:30 से सुबह 9 तक।

कन्या: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। मधुर वाणी से विवाद टालेंगे। आर्थिक कार्य सफल रहेंगे। नकारात्मकता से दूर रहें।
शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभसमय सुबह 10:30 से दोपहर 12 तक।

तुला: प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकेगा। वैचारिक दृढ़ता व मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आनंद-प्रमोद हेतु खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभसमय सुबह 9 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। शारीरिक शिथिलता व मानसिक चिंता रहेगी। चोट लगने के योग है।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभसमय शाम 04:30 से सायं 6 तक।

धनु: आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक समारोह से आनंदित रहेंगे। अविवाहितों को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, शुभसमय शाम 3 से शाम 04:30 तक।

मकर: स्नेहीजनों संग हुई भेंट से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में धन उगाही होगी। धन वृद्धि के योग है। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभसमय सुबह 07:30 से सुबह 9 तक।

कुंभ: प्रतिस्पर्द्धियों से विवाद होगा। शिथिलता व आलस्य रहेगा। अधिकारियों से कटुता रहेगी। एंजॉयमेंट हेतु खर्चा होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभसमय सुबह 07:30 से सुबह 9 तक।

मीन: क्रोध व वाणी पर संयम रखें। अस्वस्थ रहने से इलाज पर खर्चा होगा। पारिवारिक संबंधों में नकारात्मकता आएगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, शुभसमय शाम 3 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising