2024 horoscope Libra: तुला राशि वालों के 2024 में आएंगे अच्छे दिन

Saturday, Dec 30, 2023 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Yearly Libra Rashifal 2024: जीवन में संतुलन बनाए रखने वाली राशि तुला के लिए साल 2024 संतुलन लेकर आया है। साल की शुरुआत आपकी कई पॉजिटिव चीजों से होगी। बहुत सा धन लाभ होगा। घर में अच्छा वातावरण रहेगा और घर वालों का आपको सपोर्ट मिलेगा।

बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद आप अतिरिक्त खर्च से बचें और छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लें, क्योंकि इस दौरान बार-बार पेट दर्द की समस्या आपको हो सकती है।

साल की शुरुआत में आपका व्यवहार लोगों के प्रति काफी अच्छा रहेगा और अपनी मीठी वाणी से आप काफी काम बना पाएंगे।
बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है। स्टूडेंट्स या वर्किंग प्रोफेशनल्स जो विदेश में काम करने या पढ़ाई के इच्छुक हैं, उनके लिए इस साल कई अवसर आ सकते हैं। आपको इन अवसरों को पहचानना है और आगे बढ़ना है।

जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता जाएगा, कुछ अनावश्यक खर्चें भी आपकी सेविंग्स को खत्म करने लगेंगे। इन पर आप चाहते हुए भी कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। इस साल आप किसी तरह के स्पिरिचुअल ऑर्गेनाइजेशन से भी जुड़ सकते हैं। पूरे साल थोड़े-थोड़े अंतराल में आपके मन में एकांत में रहने की इच्छा जागेगी। वैसे तो परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा लेकिन आप बच्चों की बार-बार चिंता करेंगे।

तुला वार्षिक भविष्यफल 2024 का इशारा है कि यदि आपने धैर्य की कमी दिखाई तो आपकी लव लाइफ इस साल कुछ मुश्किल में भी आ सकती है। हो सकता है कि आप खुद रिलेशनशिप से ब्रेक लेना चाहें लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपकी राशि तुला है और आप हर चीज को बैलेंस करना जानते हैं।

स्टूडेंट्स के लिए थोड़ा अतिरिक्त मेहनत करने का समय है क्योंकि हो सकता है सोशल मीडिया, मूवी, थिएटर, म्यूजिक से आप अपना कीमती समय बर्बाद कर लें। रिसर्च का काम कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम में आपको सक्सेस मिल सकती है।

किसी पैतृक संपत्ति का कोई पुराना विवाद भी दूर हो सकता है। इस पूरे साल ज़्यादा लाभ के लिए आप ये कुछ उपाय जरूर अपनाएं –
हर शुभ अवसर पर माता बगलामुखी का सिद्ध यज्ञ करवाते रहें।
प्रेम जीवन में उन्नति और सफलता के लिए शनि और शुक्र पूजा करवाएं।
आर्थिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय पूजा करवाएं।

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

Niyati Bhandari

Advertising