सुकर्म योग : ये 7 राशि वाले घर में करा सकते हैं कुछ मंगल काम !

Monday, Dec 31, 2018 - 09:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
मेष राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। आप जो चाहेंगे उसे पा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। व्यवहार से थोड़ा विनम्र रहें, तो अच्छा होगा। आज अपनी योग्यता से करीबियों को इंप्रेस करेंगे।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि वालों धर्म में आस्था बढ़ेगी। इस राशि की लड़कियां मोबाइल या लैपटॉप खरीदेंगी। लाइफ पार्टनर से संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत पर ही सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अचानक कोई पुराना मित्र आपकी मदद करेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों जो लोग शेयर मार्केट में हैं उन्हें आज थोड़ी सी सावधानी बड़ा मुनाफा दे सकती हैं। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनका रास्ता साफ़ है। जो लोग शस्त्र के बिज़नेस में हैं उन्हें आज कोई बड़ी सौदा मिल सकती है।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। जीवन की नई शुरुआत करने का मौका आज आपको मिलेगा।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों आज आपके घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आज संतुष्ट रहेंगे। बच्चों का सहयोग आपको शांत रखेगा।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों यारों से आपकी दोस्ती और भी गहरी और मजबूत होगी। प्रेमी से भी नजदीकियां बढेंगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज धार्मिक कार्य से यात्रा हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। आज गुस्से पर संयम आवश्यक है।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों अकाउंट और फाइनेंस सेक्टर के लोग नया बिज़नेस शुरु करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी से रिलेशन और भी मजबूत होंगे।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4

कुंभ राशि वालों आज रिस्क वाला कोई काम हाथ में न लें, परेशानी खड़ी हो सकती है। राजनेताओं से थोड़ा संभल कर रहें। बच्चों पर आज धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 4

मीन राशि वालों आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। बिज़नेस के सिलसिले में किसी इंपोरटेंट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सामाजिक काम को करने में दिलचस्पी रखेंगे।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 7
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

Lata

Advertising