साध्य योग : इन 2 राशि वालों को मिल सकती है नई JOB !

Friday, Dec 21, 2018 - 09:08 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों आज आपको खुद का खयाल रखना है अगर जॉब साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपने पूजा घर में दीप जलाकर निकलें और जो लोग नौकरी में हैं उनको वर्क प्लेस पर भागदौड़ करनी पड़ेगी। मां की सेहत का खयाल रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आपके घर में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। कोई बड़ा पारिवारिक फैसला आज ले सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को नए कपड़े गिफ्ट में मिलेंगे। बिज़नेसमैन को कहीं से अचानक ढेर सा धन मिलने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 9  

मिथुन राशि वालों आज पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आज किस्मत का सितारा बुलंदी पर है, जो चाहते हैं उसे हासिल कर लेंगे। कठिन से कठिन समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेंगे। आज काले कुत्ते को पान और मिठाई खिलाएं।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे। रोमांस के लिए आज एक अच्छा दिन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आज आप दिन भर किसी को याद करते रहेंगे। मन काफी परेशान रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बिज़नेस के लिहाज से समय शुभ है, जल्द ही आपको नए ठेके हासिल होंगे।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज आप थोड़ी सी मेहनत से बड़े-बड़े काम बना सकतें हैं। फैमिली में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज रोमांटिक मूड में रहेंगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज धन लाभ का प्रबल योग है। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा और इस राशि के बच्चों को ढ़ेर सारी खुशियों के साथ गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बरसात होने वाली है। आज आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मजदूर को कपड़े गिफ्ट करें। आपके मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपके मन में नए विचार आएंगे। किसी से ईर्ष्या न करें। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। इस राशि की महिलाओं की जिंदगी में बदलाव आएगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। फ्रेंड्स से भी एप्रीसियेशन मिलेगा।मेहनत का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। लड़कियों के जीवन में उत्साह बना रहेगा। हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। लवमेट से मुलाकात होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपके सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- मजेंटा  शुभ नंबर-
इस टोटके से सफलता के सभी रोड़े हो जाएंगे दूर(video)

Lata

Advertising