Kundli Tv- हर्षण योग : इन 3 राशि वालों को यात्रा में आ सकती है वाधा !

Thursday, Dec 13, 2018 - 09:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों आज परिवार का सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। कामकाज के सिलसिले में आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज किसी की आलोचना न करें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 1

मिथुन राशि वालों आज पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं, खर्चा भी बढ़ सकता है। थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 8

कर्क राशि वालों जिम्मेदारी से किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलेगा। मित्रों व सहयोगियों से आर्थिक सपोर्ट मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों आज करियर को लेकर चिंता रहेगी। शाम तक तरक्की का रास्ता खुल सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 4

तुला राशि वाले बिज़नेसमैन थोड़ा सावधान रहें। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों बिज़नेस में किसी अनुभवी की सलाह के बाद निवेश करने का विचार करें। करियर में तरक्की के योग बने रहे हैं। घर के बच्चों की चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों प्रेम-संबंधों में आपको सावधान रहना होगा। आज गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता होगी। बिज़नेस में अपने पार्टनर की मदद करें।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ नंबर- 5

मकर राशि वालों स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहें। आज कुछ मानसिक तनाव में रह सकते हैं। शाम को परिवार के साथ जा सकते हैं, मन शांत होगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 9

कुंभ राशि वालों आज बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान दें। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 7

मीन राशि वालों आज आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे। जिससे घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 1
सनातन धर्म में क्यों बंटे हैं भगवान ?(video)

Lata

Advertising