Kundli Tv- वृद्धि योगः 5 राशियों को नया काम शुरु करने में है खतरा

Sunday, Oct 21, 2018 - 08:50 AM (IST)

 ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपके व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। लोगों के चिढ़ाने पर आप उनसे नाराज़ हो सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 9

वृष राशि वालों आज आप दूर दराज के रिश्तेदारों पर निर्भर रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा लेकिन ऐसे में खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी का रास्ता खोलने में थोड़ी सी मेहनत की जरूरत है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ़-साफ दिखाई देगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को भी आज फायदा हो सकता है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 2

कर्क राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है।काफी समय से टल रहे कामों को पूरा कर लेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

कन्या राशि वालों आज कोई बड़ा पारिवारिक फैसला लेना पड़ेगा। आज आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। किसी करीबी दोस्त के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।  
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आज किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज सोचे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज नौकरी में आपकी इन्क्रीमेंट होने के चांस हैं। आज किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों आज आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सब कुछ अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 6

कुंभ राशि वालों आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं अगर शादीशुदा लोग आज पार्टनर से सामंजस्य बनाकर चलेंगे, तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आज आप कोई बिज़नेस डील साइन कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2
Spondylitis से हैं परेशान तो एक बार ज़रूर देख लें ये वीडियो 

Lata

Advertising