मार्च महीने का पहला दिन, जानिए किस राशि के लिए रहने वाला है बेहद खास

Sunday, Mar 01, 2020 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
जो लोग कामकाजी टूरिंग, ट्रेडिंग, सप्लाई या अपना काम-धंधा करते हैं, उनकी अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, सफलता भी साथ देगी।

वृष   ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो 
सितारा दोपहर तक ढीला, कोई भी काम हाथ में न लेना ठीक रहेगा, वरना उसके सिरे चढऩे की आशा न के बराबर होगी, मगर बाद में समय हर फ्रंट पर बेहतर बनेगा।
Follow us on Instagram
मिथुन  क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
सितारा दोपहर तक कामकाजी कामों को संवारने तथा बेहतर हालात रखने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर परेशानियां बढ़ेंगी, खर्चे भी बढ़ेंगे।
Follow us on Twitter
कर्क  हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा दोपहर तक बड़े लोगों-अफसरों के रुख को साफ्ट रखने वाला, मान-सम्मान देने वाला, मगर बाद में कामकाजी कामों में कोई रुकावट हटेगी।

सिंह   मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
आम सितारा स्ट्रांग जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, आपकी पैठ, धाक, छाप बनाए रखेगा, मनोबल बना रहेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या  टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा दोपहर तक पेट को अपसैट रख सकता है, इसलिए तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुओं का कम सेवन करें, मगर बाद में समय बेहतर बनेगा।

तुला रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा दोपहर तक कारोबारी दशा ठीक रखेगा, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे, सावधानी रखें।

वृश्चिक   तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सितारा दोपहर तक एहतियात, परेशानी, नुक्सान वाला, सफर भी टाल देना ठीक रहेगा, मगर बाद में तबीयत में जि़न्दादिली-स्वच्छंदता बढ़ेगी।

धनु ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा दोपहर तक बेहतर, हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी, बेहतरी होगी, मगर बाद में कोई दुश्मन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।

मकर भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
आम सितारा स्ट्रांग जो हर फ्रंट पर आपको हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, शत्रु कमजोर, तेजहीन रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखना चाहिए।

 कुम्भ  गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
सितारा दोपहर तक कामकाजी कामों को निपटाने के लिए अच्छा, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर बाद में समय कामयाबी देने वाला बनेगा।

मीन  दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा दोपहर तक आमदन देने तथा आमतौर पर बेहतर हालात रखने वाला, मगर बाद में भागदौड़ तथा यत्न अच्छी सक्सैस देंगे, दुश्मन भी कमजोर-तेजहीन रहेंगे।
 

Lata

Advertising