Home Sweet Home चाहते हैं तो घर को दें ये सुरक्षा कवच

Thursday, Jul 09, 2020 - 11:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Home Sweet Home: घर एक ऐसा छोटा सा शब्द है, जिसमें संसार की सबसे बड़ी खुशी समाई होती है। विश्व के किसी कोने में भी व्यक्ति चला जाए लेकिन सुकून अपने घर में आकर ही मिलता है। कुछ घर ऐसे होते हैं, जहां बिना वजह अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। घर का माहौल तनाव से भरा रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी, ऐसा घर में मौज़ूद वास्तु दोष के कारण होता है। आइए जानें, इन दोषों से कैसे बचा जा सकता है और अपने घर को होम स्वीट होम बनाया जा सकता है। शास्त्र कहते हैं जैसे किसी भी घर में प्रवेश करना हो तो उसके मुख्य द्वार का यूज किया जाता है, वैसे ही नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी भी घर के मेन गेट से ही अंदर आती है। मेन गेट पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। इन बातों का रखें ध्यान-

वास्तु विद्वान कहते हैं जिस घर में मेन गेट काले रंग का होता है, उस परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अत: घर का मुख्य द्वार कभी भी काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। 

मेन गेट पर तोरण बांधने से देवी-देवता घर को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।

 

मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं और इसका सीधा प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

सूर्योदय के समय घर की सभी ख‌िड़क‌ियां और दरवाजे खुले रखने चाह‌िए, इससे पॉज़िटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। 

घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा न रखें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद होने के ज्यादा चांसेस होते हैं। 

घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए, इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा है तो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगाएं।


       

Niyati Bhandari

Advertising