अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने लिया व्यवस्था का जायज़ा

Saturday, Jun 29, 2019 - 03:26 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आने वाले महीने की पहली तारीख़ से यानि 1 जुलाई से हिंदू धर्म की सबसे प्रमुख यात्रा शुरू होने जी रही है। जो है बाबा बर्फ़ानी की यात्रा यानि श्री अमरनाथ धाम की यात्रा। हिंदू धर्म के लोगों के लिए इस यात्रा का बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार हर हिंदू को चार धाम के साथ-साथ अपने जीवन में एक बार अमरनाथ की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। बता दें कि इस यात्रा को करने क लिए दो मार्ग है एक बालटाल का दूसरा पहलगाम का। यात्रा को सुगम बनाने के लिए इन दोनों रास्तों के पास सुरक्षा व्यवस्था के साथ तमाम व्यवस्थाएं भी की गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार (28 जून) को जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 40 दिवसीय यात्रा दो दिन बाद से शुरू हो जाएगी। बता दें कि यह यात्रा दो मार्ग बालटाल और पहलगाम से शुरू की जाएगी।

अमित शाह ने दी ढिलाई नहीं बरतने की चेतावनी-
अधिकारियों का कहना है कि अमूमन सारे इंतजाम कर लिए गए हैं सिर्फ़ उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस को श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश दिया गया है तथा यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम की योजना बनाई भी गई है। बताया जा रहा है इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी है। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन का निर्देश दिया।

राज्यपाल के सलाहकार ने भी लिया सुरक्षा का जायजा-
इसी बीच राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई और के. के. शर्मा ने शुक्रवार (28 जून) को यात्रा के आधार शिविर बालटाल और पहलगाम गए और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Jyoti

Advertising