Holika Dahan 2024: अपने हर दुखों का नाश करने के लिए होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holika Dahan 2024: पंचांग के अनुसार 24 मार्च 2024 की रात को होलिका दहन किया जाएगा। अपनी सारी नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इस दौरान सारे शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। होलाष्टक के दौरान हर ग्रह अपने उग्र रूप में होता है।

इस बार 17 मार्च को चन्द्रमा पूरे उग्र रूप में होंगे। इस दिन चन्द्रमा से जुड़ा हुआ कोई भी कार्य न करें।

18 मार्च को सूर्य से जुड़ा कोई भी कार्य न करें।

19 मार्च को शनि अपने उग्र रूप में होंगे। मशीनों से जुड़ा हुआ कोई भी कार्य न करें।

PunjabKesari Holika Dahan

20 तारीक हो शुक्र उग्र रूप में होंगे। अगर सुंदरता से जुड़ा कोई सामान इस दिन खरीदना चाहते हैं तो ऐसा न करें।

आज का पंचांग- 19 मार्च, 2024

Tarot Card Rashifal (19th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 19 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 19 मार्च - हम हैं राही प्यार के फिर मिलेंगे चलते-चलते

Amalaki Ekadashi: इन जगहों पर करें आंवले का दीपदान, करियर हो या फिर वैवाहिक जीवन हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति

आपका राशिफल 19 मार्च

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

स्वामी प्रभुपाद: इंद्रियों को जीतने वाला ही आत्म साक्षात्कार योगी कहलाता है

21 मार्च को गुरु अपने उग्र रूप में होंगे।

22 और 23 मार्च को बुध अपने उग्र रूप में होंगे।

24 मार्च होलिका दहन वाले दिन मंगल अपने उग्र रूप में होंगे। मंगल से जुड़ा कोई भी मुख्य कार्य इस दिन न करें। रात को साढ़े 10 बजे के बाद होलिका दहन  का मुहूर्त है। अगर आप इस दौरान अपनी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो करें ये उपाय।

धन से जुड़ी हुई समस्या को दूर करने के लिए थोड़ा सा पीतल, चांदी और लोहे का टुकड़ा होलिका दहन के नीचे खुदी हुई जमीन के अंदर इन्हें डाल दें। इसके बाद भगवान का स्मरण कर के होलिका दहन करें। अगले दिन इन सबको निकालने के बाद सोनार से कहकर इसका एक छल्ला बनवाएं और उल्टे हाथ की रिंग फिंगर में डाल दें। मां लक्ष्मी की कृपा पाने का ये एक सुनहरा मौका है।

PunjabKesari Holika Dahan

अपनी इनकम की बढ़ोतरी के लिए एक नारियल और गोला ले और उसमें चीनी का बुरादा डाल कर जलती आग में मां लक्ष्मी का नाम लेकर फेंक दें। धन से जुड़ी हर परेशानी इस उपाय के बाद दूर हो जाएगी।

मानसिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए नारियल के खोपे में काले तिल भरिए और साथ में थोड़ी सी राई डालिए और पिले सरसों के सीड को जलती हुई होली में डाल दें। होली की रात को किया गया ये उपाय आपके लिए अमृत का काम करेगा।

शारीरिक परेशानी से परेशान हैं तो होलिका दहन की राख को किसी बर्तन में इकट्ठा कर के रख लें और रोज सोने से पहले उसका तिलक लगा कर सो जाएं। सारी शारीरिक व्याधियां इस उपाय को करने के बाद दूर हो जाएंगी।

सारे उग्र ग्रहों को सही करने के लिए होलिका दहन की राख को अगले दिन शिवलिंग पर लगा कर जल से अभिषेक कर के आएं। इसके बाद राख को नहाने वाले पानी में डाल कर नहा लें। ऐसा करने से सारे उग्र ग्रह बड़े ही आराम से शांत हो जाएंगे।

घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन का दिन बेहद ही खास है। इस दिन पिंक कलर के गुलाल को होलिका दहन में डाल दें। इसके बाद दो मुखी दीपक घर मुख्य द्वार पर जलाएं। ये दीपक आटे का बना होना चाहिए। इसे रात को मुहूर्त के समय ही जलाएं। ऐसा करने से पूरा वर्ष आपका घर पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा।
 

PunjabKesari Holika Dahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News