Holi 2020: इस होली माता लक्ष्मी भरेगी आपकी खाली झोली

Friday, Mar 06, 2020 - 11:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर ऐसा आप सबने सुना होगा कि माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही खास होता है और इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। जैसे कि शास्त्रों में बताया गया है कि दीवाली पर धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण होता है, ठीक वैसे ही होली पर भी माता लक्ष्मी को कुछ उपाय करने से प्रसन्न किया जा सकता है। जी हां, होली के दिन कुछ विशेष पाठ-पूजा से माता की कृपा को पाया जा सकता है। यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर अपनी किस्मत चमका सकते हैं। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। 

शास्त्रों के अनुसार यह सब मुमकिन होगा केवल पीली सरसों से जुड़ा उपाय करने से। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी। जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी। 
Follow us on Twitter
इसके साथ ही बताया गया है कि 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा।
Follow us on Instagram

कृणुष्व पाजः प्रसितिं न पृथ्वीं याहि राजेवामवाँ इभेन।
तृष्वीमनु प्रसितिं द्रूणानो अस्ताऽसि विध्य रक्षसस्तपिष्ठैः॥ 
तव भ्रमास आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः।
तपुँष्यग्ने जुह्वा पतङ्गान् असन्दितो वि सृज विष्वगुल्काः॥ 
प्रति स्पशो वि सृज तूर्णितमो भवा पायुर्विशो अस्या अदब्धः।
यो नो दूरे अघशँसो यो अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥
उदग्ने तिष्ठ प्रत्याऽऽ तनुष्व न्यमित्राँ ओषतात् तिग्महेते।
यो नो अरातिँ ममिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यतसं न शुष्कम्॥
ऊर्ध्वा भव प्रति विध्याध्यस्मत् आविष्कृणुष्व  दैव्यान्यग्ने।
अव स्थिरा तनुहि पातुजुनां जामिमजामिं प्र मृणीहि शत्रून्॥ 

Lata

Advertising