Holi 2020: 09 मार्च तक जरूर करें ये काम मिलेगा भगवान कृष्ण का आशीर्वाद

Monday, Mar 02, 2020 - 02:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
होलाष्टक 03 मार्च यानि कि कल से शुरू हो रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। कहते हैं कि इस दौरान नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए होलिका दहन किया जाता है। विशेषकर गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध कंडों से होली का दहन किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है। जिस तरह होलाष्टक में शुभ कामों पर रोक होती है, ठीक वैसे ही इस दौरान कुछ ऐसे काम और मंत्र होते हैं, जिनको करने से श्री कृष्ण की कृपा को पाया जा सकता है। 

होलाष्टक कब से कब तक
होलाष्टक होली से पहले के 8 दिनों को कहा जाता है। इस वर्ष होलाष्टक 03 मार्च से प्रारंभ हो रहा है, जो 09 मार्च यानी होलिका दहन तक रहेगा। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा ​तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। 09 मार्च को होलिका दहन के बाद अगले दिन 10 मार्च को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। होलाष्टक के 8 दिनों में मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है।
Follow us on Twitter
कहते हैं कि इस दौरान इंसान को अधिक से अधिक भगवत भजन, जप, तप, स्वाध्याय व वैदिक अनुष्ठान करना चाहिए, ताकि उसके जीवन में आने वाला हर कष्ट दूर हो सके। 
Follow us on Instagram
यदि शरीर में कोई असाध्य रोग हो जिसका उपचार के बाद भी लाभ नहीं हो रहा हो तो रोगी भगवान शिव का पूजन करें और साथ ही ब्राह्मण द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान प्रारम्भ करवाएं।

लड्डू गोपाल का पूजन कर संतान गोपाल मंत्र का जाप या गोपाल सहस्त्र नाम पाठ करवा कर अंत में शुद्ध घी व मिश्री से हवन करें तो शीघ्र संतान प्राप्ति होती है।

इस दौरान किसी भी काम में विजय प्राप्ति के लिए-आदित्यहृदय स्त्रोत, सुंदरकांड का पाठ या बगलामुखी मंत्र का जाप करना अति लाभकारी है। 
मंत्र- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।।

Lata

Advertising