Holi 2019: होली की महफिल को रंगीन बनाएंगे ये मस्त रंग

Monday, Mar 18, 2019 - 01:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


होली आपसी मतभेद मिटाकर गले मिलने का सुअवसर है। अत: गलत रंगों से बचना चाहिए। आप यदि अपनी चंद्र राशि के अनुसार कपड़े पहनें और खास रंग से बचें तो होली का उत्सव और रंगीन हो जाएगा। 

राहु-केतु के बुरे असर को मिटाने के लिए होली से पहले करें ये ख़ास उपाय

होली के रंग किस राशि के संग?
मेष व वृश्चिक
शुभ रंग-
आप लाल, केसरिया व गुलाबी गुलाल का टीका लगाएं व लगवाएं और इसी रंग के कपड़े पहनें। 
अशुभ रंग- काले व नीले रंगों से बचें । 

वृष व तुला
शुभ रंग-
आपको सफेद, सिल्वर, भूरे, मटमैले रंगों से होली क्रीड़ा भाएगी।
अशुभ रंग- हरे रंगों से बचें।

मिथुन व कन्या  
शुभ रंग-
हरा रंग आपके मनोनुकूल रहेगा। 
अशुभ रंग- लाल, संतरी रंगों से बचें।

कर्क 
शुभ रंग-
पानी के रंगों से इस होली पर बचें। आसमानी या चंदन का तिलक करें या करवाएं।
अशुभ रंग- काले, नीले रंगों से परहेज रखें।

सिंह
शुभ रंग-
पीला, नारंगी और गोल्डन रंगों का उपयोग करें। 
अशुभ रंग- काला, ग्रे, सलेटी  व नीला रंग आपकी मनोवृति खराब कर सकते हैं।

धनु व मीन
शुभ रंग-
इन राशि वालों के लिए पीला, लाल, नारंगी रंग वातावरण को और रंगीन बनाएगा। 
अशुभ रंग- काला रंग न लगाएं न लगवाएं।

मकर व कुंभ 
शुभ रंग-
आप चाहे काला, नीला, ग्रे रंग जितना मर्जी लगाएं या लगवाएं, मस्ती रहेगी। 
अशुभ रंग- लाल, गुलाबी गुलाल से बचें।

नरसिंह द्वादशी पर करें ये 1 मिनट का उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर

Niyati Bhandari

Advertising