Holi: होली से पहले शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक, जानें कौन-कौन से कार्य रहेंगे वर्जित

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi 2024: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। हर साल की तरह रंगो और खुशियों को बिखेरने वाले पर्व होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। जहां लोगों में होली को लेकर एक तरफ बहुत खुशी दिखाई दे रही है, वहीं होली से पहले कुछ दिनों के लिए विवाह, ग्रह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक और शुभ कार्य में रोक लगे जा रही है। आइए जानते हैं, आखिर ऐसा क्यों है और कब तक वर्जित रहेंगे ये शुभ कार्य।

PunjabKesari Holi

Auspicious works will be prohibited for this reason मांगलिक कार्य इस वजह से होंगे वर्जित
होली को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं होली से पहले कुछ मंगलिक और शुभ कार्यों में रोक लगी  है। इस बार होली से कुछ दिनों पहले खरमास, होलाष्टक और होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में हिंदू धर्म में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य को करना अच्छा नहीं माना जाता।

PunjabKesari Holi
Kharmas खरमास
जैसे के हम सभी जानते है कि 14 मार्च यानी तीन दिन पहले से खरमास की शुरुआत हो गई है। ऐसे में यह माना जाता है कि खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। खरमास का समापन एक महीने बाद 13 अप्रैल को होगा। इसलिए खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।

PunjabKesari Holi
Holashtak होलाष्टक  
होली से आठ दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक इस साल 17 मार्च 2024 से लेकर 24 मार्च तक रहेगा। इन आठ दिनों के लिए कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, नया व्यापार और कोई नया कार्य शुरू करने पर मनाही होती है। साथ ही कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।

PunjabKesari Holi
Chandra Grahan चंद्र ग्रहण
इस बार होली वाले दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इस बार होली में लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से दोष लगता है और जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।

PunjabKesari Holi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News