Holi 2022: ये लोग भूलकर भी न देखें जलती हुई होलिका की अग्नि

Saturday, Mar 12, 2022 - 02:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
होली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे रंगों से खेलते हैं। तो वहीं इससे पहले होलिका दहन पूजा की परंपरा है, जो इस मास की पूर्णिमा तिथि को संपन्न की जाती है। बता दें इस बार 17 मार्च को होलिका दहन व 18 मार्च, यानि इसके ठीक अगले दिन होली का मनाई जाएगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि होलिका दहन वाले दिन होलिका जलाने की परंपरा। तो वहीं इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान भी रखा जाता है। लेकिन लोग त्यौहार की धूम में अक्सर इन सब बातों को नजरअंदाज़ कर देते हैं। परंतु ऐसा करना नहीं चाहिए। तो अगर आप भी त्यौहार की धूम में भूल जाते हैं कि होली और होलिका दहन के दौरान किन सावधानियां रखना चाहिए। लेकिन इससे पहले जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- 

होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त 

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को होलिका दहन का मुहूर्त- शाम 9 बजकर 6 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक 

होलिका दहन पूजन का समय- 01 घण्टा 10 मिनट्स भद्रा पूंछ - रात 09 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक भद्रा मुख - 10 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 13 मार्च 18 तक

इन लोगों को नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका
ज्योतिष विद्वान बताते हैं नवविवाहित स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को नहीं देखना चाहिए। इससे जुडे तथ्य के अनुसार होलिका की अग्नि को लेकर माना जाता है कि आप पुराने साल को जला रहे हैं, अर्थ आप अपने पुराने साल को स्वयं जला रहे हों।इसके अलावा होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए जिन महिलाओं की इस दौरान शादी हुई हो या नवविवाहित कन्याओं और स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को किसी भी हालात में नहीं देखना चाहिए। 

इसके अलावा जानें होली से जुड़े कुछ खास उपाय- 
दाहिने हाथ में काले तिल के दाने लेकर मुट्ठी बनाकर अपने सिर पर से 3 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। इससे सेहत संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं। 


होली के दिन 11 हरी इलायची और कपूर को आपको होलिका की अग्नि में डालना चाहिए, इससे बीमारियो से छुटकारा मिलता है। 

धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए चंदन की लकड़ी आपको होलिका की अग्नि में डालें। और हाथ जोड़कर होलिका माता को प्रणाम करें। 


नौकरी न मिल रही है या कारोबार में दिक्कतें आ रही हैं तो एक मुट्ठी पीली सरसों लेकर, इसे अपने सिर पर से 5 बार घुमा लें और होलिका की अग्नि में डालें। 

विवाह में देरी या बाधा उत्पन्न हो रही हैं तो बाजार से हवन सामग्री लाएं, फिर इसमें घी मिक्स करके दोनों हाथों से होलिका की अग्नि में डालें। 

Jyoti

Advertising