14 मार्च से लगेगा शुभ कामों पर Break

Wednesday, Feb 27, 2019 - 01:26 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

14 मार्च, बृहस्पतिवार से होलाष्टक शुरु होने जा रहा है, जो 20 मार्च तक रहेगा। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक का टाइम होलाष्टक कहलाता है। इसके साथ ही शुभ कामों पर ब्रेक लग जाता है। 20 मार्च को होलिका दहन होगा और 21 मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाया जाएगा। इसके साथ ही होलाष्टक का विश्राम हो जाएगा। मीन संक्रांति होने से मांगलिक कार्य 14 अप्रैल तक नहीं होंगे। होलिका उत्सव को फाल्गुनिका भी कहा जाता है। ये हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों से खेलने की परंपरा को धुलेंडी, धुलंडी और धूलि नाम से भी जाना जाता है। विजय दशमी की तरह ये पर्व भी बुराई पर अच्छाई की याद दिलवाता है।

ऐसी औरत खोल देती है किस्मत के दरवाजे

बैंड, बाजा और बारात की बात करें तो 12 मार्च तक शहनाईयां बजेंगी। उसके बाद अप्रैल में ही मंगल कार्यों के साथ विवाह होंगे। सबसे अच्छा मुहूर्त 8 मार्च का है क्योंकि इस दिन फुलेरा दूज का पर्व पड़ रहा है। इसे मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। वृंदावन और मथुरा में तो इस त्यौहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है।

ज्योतिष विद्वान इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त मानते हैं, इस दिन कोई भी शुभ काम करने से पहले पंचांग देखने की अवश्यकता नहीं होती।होलाष्टक के 8 दिनों में मन में उल्लास लाने और वातावरण को जीवंत बनाने के लिए लाल या गुलाबी रंग का प्रयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। लाल परिधान मूड को गरमा देते हैं यानी लाल रंग मन में उत्साह उत्पन्न करता है।

इसी लिए उत्तर प्रदेश में आज भी होली का पर्व एक दिन नहीं अपितु 8 दिन मनाया जाता है। भगवान कृष्ण भी इन 8 दिनों में गोपियों संग होली खेलते रहे और अंतत: होली में रंगे लाल वस्त्रों को अग्नि को समर्पित कर दिया। इसलिए होली मनोभावों की अभिव्यक्ति का पर्व है जिसमें वैज्ञानिक महत्ता है, ज्योतिषीय गणना है, उल्लास है, पौराणिक इतिहास है, भारत की सुंदर संस्कृति है जब सब अपने भेदभाव मिटा कर एक हो जाते हैं।

2019 में कुछ इस तरह रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त
मार्च डेट्स-
2, 7, 8, 9, 13

अप्रैल डेट्स- 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26

मई डेट्स- 2, 6, 7, 8, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 23, 28, 29, 30

जून डेट्स- 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 25, 26

जुलाई डेट्स-  6, 7

अगस्त डेट्स- देवशयन 

सितंबर डेट्स- देवशयन 

अक्टूबर डेट्स- देवशयन 

नवंबर डेट्स- 8, 9, 10, 14, 22, 23, 24, 30

दिसंबर डेट्स- 5, 6, 11, 12

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising